न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड अपने खिलाड़ियों को लीग क्रिकेट खेलने के लिए अपने साथ कैजुअल अनुबंध का विकल्प देता है। कई दिग्गज खिलाड़ी इस अनुबंध तहत हैं, और इसमें अगला नाम दिग्गज ऑलराउंडर मार्क चैपमैन का है। चैपमैन ने बीबीएल में खेलने के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट के साथ कैजुअल अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) में जाने का फैसला किया है।

Advertisement

चैपमैन ने कैजुअल अनुबंध का फैसला बिग बैश लीग (बीबीएल) का अनुबंध मिलने के बाद किया है। हालांकि, लीग में वे किस टीम का हिस्सा होंगे, ये अभी स्पष्ट नहीं है। बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज और स्पिनर चैपमैन अब न्यूजीलैंड में घरेलू स्तर पर खेलने के बजाय अपने घरेलू समर के पीक के दौरान ऑस्ट्रेलिया में बीबीएल में खेल सकेंगे।

न्यूजीलैंड क्रिकेट से कैजुअल अनुबंध मिलने के बाद चैपमैन ने बोर्ड का शुक्रिया अदा किया है।

उन्होंने कहा, "मैं अभी और अपने पूरे करियर में न्यूजीलैंड क्रिकेट के सहयोग के लिए उनका शुक्रगुजार हूं। आने वाली इंडिया सीरीज ऐसी है जिसके लिए हम सभी खिलाड़ी सच में उत्साहित हैं। मैं उस सीरीज में प्रदर्शन करने के लिए पूरे दिल से प्रतिबद्ध हूं।"

चैपमैन फिलहाल अकेले क्रिकेटर नहीं हैं। फिन एलन, लॉकी फर्ग्यूसन, एडम मिल्ने और टिम सीफर्ट भी लीग क्रिकेट में अवसर के लिए न्यूजीलैंड के साथ कैजुअल अनुबंध में हैं।

मार्क चैपमैन के अनुबंध की मुख्य सूची से बाहर होने का फायदा तेज गेंदबाज मैट फिशर को मिला है। उन्हें मुख्य अनुबंध दिया गया है।

चैपमैन फिलहाल अकेले क्रिकेटर नहीं हैं। फिन एलन, लॉकी फर्ग्यूसन, एडम मिल्ने और टिम सीफर्ट भी लीग क्रिकेट में अवसर के लिए न्यूजीलैंड के साथ कैजुअल अनुबंध में हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

28 साल के फिशर ने 2025 में जिम्बाब्वे के खिलाफ एक टेस्ट, तीन वनडे और एक टी20 मैच खेला है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार