मार्नस लाबुशेन का मानना है कि अगर उन्हें एशेज सीरीज के लिए टीम में शामिल किया जाता है, तो वह जहां भी जरूरत होगी, वहां बल्लेबाजी करेंगे।

Advertisement

फिलहाल, ऑस्ट्रेलियाई टीम उस्मान ख्वाजा के साथ एक सलामी बल्लेबाज की तलाश में हैं। मार्नस लाबुशेन ने यह भी स्वीकारा है कि उन्होंने शेफील्ड शील्ड के साथ आत्मविश्वास हासिल किया है।

Advertisement

मार्नस लाबुशेन को भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया था, लेकिन वह पर्थ में जारी पहले वनडे मैच की प्लेइंग इलेवन से बाहर रहे।

लाबुशेन ने एशेज सीरीज को लेकर कहा, "चयनकर्ता और कोच मुझे जहां भी रखेंगे, मैं वहीं बल्लेबाजी करूंगा। हालांकि, मैंने अपना पूरा करियर ऑस्ट्रेलिया के लिए तीसरे नंबर पर ही खेला है, लेकिन मुझे जहां भी मौका मिलेगा, मैं बल्लेबाजी करूंगा। एशेज सीरीज हमेशा आपके दिमाग में रहती है। अगर मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहा हूं, तो सब कुछ अपने आप ठीक हो जाएगा।"

31 वर्षीय खिलाड़ी ने क्वींसलैंड के लिए तीन लिस्ट-ए मुकाबलों और दो शेफील्ड शील्ड मुकाबलों की पांच पारियों में चार शतक लगाकर शानदार शुरुआत की है।

17 सितंबर को घरेलू समर की शुरुआत से लाबुशेन ने 130, 2, 160, 105, 159 और 18 रन की पारियां खेली हैं। ये प्रदर्शन एशेज के लिए उनके चयन की लगभग गारंटी देते हैं, खासकर जब देश के बाकी शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को सीजन की शुरुआत में संघर्ष करना पड़ा है।

Advertisement

31 वर्षीय खिलाड़ी ने क्वींसलैंड के लिए तीन लिस्ट-ए मुकाबलों और दो शेफील्ड शील्ड मुकाबलों की पांच पारियों में चार शतक लगाकर शानदार शुरुआत की है।

Also Read: LIVE Cricket Score

उन्होंने कहा, "जब आप रन बना रहे होते हैं, तो अच्छा लगता है। आपके पास आत्मविश्वास होता है। कुछ वर्षों तक संघर्ष करने के बाद यह अच्छी बात है कि आपमें अभी भी आत्मविश्वास है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कितने अच्छे हैं, या आपने कितने रन बनाए हैं। जब आप कुछ समय तक रन नहीं बनाते, तो खुद पर संदेह होने लगता है।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार