एक रोमांचक मैच में दक्षिण अफ्रीका को तीन रन से हराकर न्यूजीलैंड ने हरारे में खेली गई त्रिकोणीय टी20 सीरीज अपने नाम कर ली। टूर्नामेंट की तीसरी टीम जिम्बाब्वे थी।

Advertisement

फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। न्यूजीलैंड ने 5 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। कीवी टीम के लिए डेवन कोनवे ने 31 गेंद पर 1 छक्का और 6 चौके की मदद से 47 और रचिन रवींद्र ने 27 गेंद पर 2 छक्के और 4 चौके की मदद से 47 रन की पारी खेली। इसके अलावा ओपनर टिम सिफर्ट ने 30 रन बनाए।

Advertisement

दक्षिण के लिए लुंगी एंगिडी ने 2, नांद्रे बर्गर, मफाका और मुथुसामी ने 1-1 विकेट लिए।

181 रन के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य को पाने उतरी दक्षिण अफ्रीका 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 177 रन ही बना सकी। दक्षिण अफ्रीका को आखिरी ओवर में जीत के लिए 7 रन की जरूरत थी और उसके पास 6 विकेट शेष थे।

कीवी कप्तान सेंटनर ने गेंद मैट हेनरी को सौंपी। हेनरी ने आखिरी ओवर में मात्र 3 रन दिए और 2 विकेट झटकते हुए न्यूजीलैंड को न सिर्फ जीत दिलाई बल्कि टूर्नामेंट का चैंपियन बना दिया।

इस हार ने दक्षिण अफ्रीका के लिए फिर से उन सभी बड़ी मैचों की याद दिलाई, जिसमें वे बेहद करीब आकर हारे थे। आज की क्रिकेट में एक ओवर में 7 रन कुछ नहीं होते। लेकिन, हेनरी ने दक्षिण अफ्रीका के लिए यह असंभव कर दिया।

Advertisement

दक्षिण अफ्रीका के लिए प्रीटोरियस ने 51 और रेजा हेंड्रिक्स ने 37 रन बनाए।

इस हार ने दक्षिण अफ्रीका के लिए फिर से उन सभी बड़ी मैचों की याद दिलाई, जिसमें वे बेहद करीब आकर हारे थे। आज की क्रिकेट में एक ओवर में 7 रन कुछ नहीं होते। लेकिन, हेनरी ने दक्षिण अफ्रीका के लिए यह असंभव कर दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

मैट हेनरी को प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार