जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब के मैदान पर खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 294 रन बनाए हैं। टीम की ओर से मैट रेनशॉ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली।

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ट्रेविस हेड महज 4 रन बनाकर ब्रैड इवांस का शिकार बने। इसके बाद कप्तान मिचेल मार्श और कूपर कोनोली ने दूसरे विकेट के लिए मिलकर अर्धशतकीय साझेदारी निभाई। मार्श अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके और 28 गेंदों में 36 रन बनाने के बाद आउट हुए। वहीं, कोनोली ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया। उन्होंने 51 रनों की अपनी पारी में 4 चौके और 3 छक्के लगाए।

जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब के मैदान पर खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 294 रन बनाए हैं। टीम की ओर से मैट रेनशॉ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score

जेवियर बार्टलेट 5 रन ही बना सके। नाथन एलिस 12 गेंदों में 9 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि एडम जम्पा 3 रन बनाकर नॉटआउट रहे। जिम्बाब्वे की ओर से गेंदबाजी में 29 वर्षीय गेंदबाज न्यूमैन न्याम्हुरी ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 'पंजा' खोला। उन्होंने 9 ओवर के अपने स्पेल में 62 रन देकर 5 विकेट चटकाए। वहीं, ब्रैड इवांस ने 51 रन देकर 2 विकेट निकाले, जबकि कप्तान सिकंदर रजा ने एक विकेट अपने नाम किया। ऑस्ट्रेलियाई टीम शुरुआती झटकों से उबरने में सफल रही और रेनशॉ की पारी के बूते टीम 294 के टोटल तक पहुंचने में सफल रही।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार