India vs Australia World Cup Final: इंग्लैंड के रिचर्ड इलिंगवर्थ और रिचर्ड केटलबोरो रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मेजबान भारत और पांच बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप 2023 फाइनल के लिए ऑन-फील्ड अंपायर होंगे। वहीं, थर्ड अंपायरिंग की जिम्मेदारी वेस्टइंडीज के जोएल विल्सन को सौंपी गई है।

Advertisement

इलिंगवर्थ और केटलबोरो, जिन्हें नवंबर 2009 में एक ही दिन आईसीसी अंतर्राष्ट्रीय सूची में प्रमोट किया गया था। दोनों ने इस सप्ताह के सेमीफाइनल के दौरान ऑन-फील्ड अंपायर की भूमिका निभाई।

Advertisement

यह दूसरी बार होगा जब केटलबोरो शोपीस अवसर के लिए ऑन-फील्ड अंपायर होंगे। 50 वर्षीय इससे पहले 2015 पुरुष वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में कुमार धर्मसेना के साथ इस भूमिका में थे, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने एमसीजी में न्यूजीलैंड को हराकर अपना पांचवां खिताब जीता था।

मेजबान भारत ने टूर्नामेंट में अब तक सभी 10 मैच जीते हैं और उनका लक्ष्य 2011 की जीत के बाद अपना तीसरा वनडे वर्ल्ड कप खिताब और घरेलू धरती पर दूसरा खिताब हासिल करना है। इस जीत के साथ रोहित एंड कंपनी वर्ल्ड कप न जीतने के अपने 10 साल के सूखे को खत्म करना चाहेगी।

Also Read: Live Score

ऑस्ट्रेलिया, जो लगातार आठ मैचों से अजेय चल रहा है। उसकी नजर छठे वर्ल्ड कप खिताब पर है। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार