न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान मिशेल सेंटनर ने रविवार को भारत के खिलाफ हैमिल्टन में खेले जा रहे पांचवें टी20 मुकाबले में अपने देश के लिए सबसे ज्यादा टी20 मैच खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
भारत के खिलाफ पांचवां टी20 मुकाबला सेंटनर के करियर का 143वां मैच है। अब वे कीवी टीम की तरफ से सबसे ज्यादा टी20 मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने ईश सोढ़ी को पीछे छोड़ा है। सोढ़ी ने कीवी टीम के लिए 142 टी20 मैच खेले हैं। सेंटनर 151 विकेट ले चुके हैं, जबकि सोढ़ी के नाम 165 विकेट हैं।
न्यूजीलैंड के लिए सर्वाधिक टी20 मैच खेलने वाले तीसरे खिलाड़ी पूर्व तेज गेंदबाज टिम साउदी हैं। साउदी ने 126 मैच खेले थे। मार्टिन गुप्टिल 122 मैच के साथ चौथे और डेरिल मिचेल 109 मैचों के साथ पांचवें नंबर पर मौजूद हैं।
सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेलने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के जोस बटलर और आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग के नाम पर है। दोनों ने 163-163 मैच खेले हैं। आयरलैंड के ही जॉर्ज डॉकरेल और भारत के रोहित शर्मा 159-159 मैच खेलकर संयुक्त रूप से सर्वाधिक टी20 मैच खेलने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। इसके बाद अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी (155 मैच) और इंग्लैंड के आदिल रशीद (153) का नंबर है। इन्हीं खिलाड़ियों ने 150 या उससे अधिक अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेले हैं।
न्यूजीलैंड के लिए सर्वाधिक टी20 मैच खेलने वाले तीसरे खिलाड़ी पूर्व तेज गेंदबाज टिम साउदी हैं। साउदी ने 126 मैच खेले थे। मार्टिन गुप्टिल 122 मैच के साथ चौथे और डेरिल मिचेल 109 मैचों के साथ पांचवें नंबर पर मौजूद हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
Article Source: IANS