मिजोरम के एक युवा क्रिकेटर, के. लालरेमरूता की मौत एक मैच के दौरान गिरने से हो गई। मिजोरम क्रिकेट कम्युनिटी ने युवा क्रिकेटर के असामयिक निधन पर शोक जताया है। घटना क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ मिजोरम द्वारा आयोजित खालिद मेमोरियल द्वितीय डिवीजन स्क्रीनिंग टूर्नामेंट के दौरान हुई।

Advertisement

के. लालरेमरूता गुरुवार सुबह सिहमुई के सुआका क्रिकेट ग्राउंड में एक आधिकारिक मैच के दौरान वीआरसीसी के लिए बतौर बल्लेबाज खेल रहे थे। मैच आईएलएमओवी क्रिकेट क्लब के खिलाफ हो रहा था। लालरेमरूता ने अपनी बल्लेबाजी समाप्त होने के बाद सीने में तेज दर्द की शिकायत की। चश्मदीदों के मुताबिक, कुछ देर बाद वह गिर पड़े, जिससे साथी खिलाड़ी, अधिकारी और दर्शक घबरा गए। वह जल्द ही बेहोश हो गए। उन्हें तुरंत मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाने की सभी कोशिशें नाकाम रहीं।

Advertisement

माना जा रहा है कि मौत का कारण स्ट्रोक है, हालांकि अधिकारियों ने अभी तक मौत की आधिकारिक वजह का खुलासा नहीं किया है। लालरेमरूआता राज्य के क्रिकेट जगत में जाने-माने थे और उन्होंने पहले भी राज्य स्तर पर मिजोरम का प्रतिनिधित्व किया था। उन्हें खेल के प्रति अपने डेडिकेशन के लिए पहचान मिली थी। उनके अचानक निधन से टूर्नामेंट पर बुरा असर पड़ा है।

के. लालरेमरूता गुरुवार सुबह सिहमुई के सुआका क्रिकेट ग्राउंड में एक आधिकारिक मैच के दौरान वीआरसीसी के लिए बतौर बल्लेबाज खेल रहे थे। मैच आईएलएमओवी क्रिकेट क्लब के खिलाफ हो रहा था। लालरेमरूता ने अपनी बल्लेबाजी समाप्त होने के बाद सीने में तेज दर्द की शिकायत की। चश्मदीदों के मुताबिक, कुछ देर बाद वह गिर पड़े, जिससे साथी खिलाड़ी, अधिकारी और दर्शक घबरा गए। वह जल्द ही बेहोश हो गए। उन्हें तुरंत मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाने की सभी कोशिशें नाकाम रहीं।

Also Read: LIVE Cricket Score

बीते 2 साल में खेल के मैदान, जिम, या कार्यस्थल पर अचानक होने वाली मौतों की संख्या, खासकर युवाओं की बढ़ी है। के. लालरेमरूता का नाम भी इसमें जुड़ गया है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार