मध्य प्रदेश लीग (एमपीएल) टी20 सिंधिया कप 2026 के लिए 'रीवा जगुआर्स' ने अपनी टीम घोषित कर दी है। इस खेमे में युवा और प्रतिभाशाली बल्लेबाज अक्षत रघुवंशी शामिल हैं। पृथ्वीराज सिंह तोमर टीम की कमान संभालेंगे, जबकि सागर सोलंकी को उप-कप्तानी सौंपी गई है।

Advertisement

मध्य प्रदेश लीग (एमपीएल) टी20 सिंधिया कप 2026 की शुरुआत 3 जून से होगी। पुरुषों के टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में ग्वालियर चीताज का मुकाबला उज्जैन फाल्कंस से होगा। इस सीजन रीवा जगुआर्स अपना पहला मैच 6 जून को होल्कर स्टेडियम में बुंदेलखंड बुल्स के खिलाफ खेलेगी।

Advertisement

रीवा जगुआर्स की टीम: पृथ्वीराज सिंह तोमर (कप्तान), सागर सोलंकी (उप-कप्तान), अक्षत रघुवंशी, रामवीर सिंह गुर्जर, अथर्व महाजन, अश्विन दास, अनंत वर्मा, सागर प्रताप सिंह बघेल, रोहित राजावत, प्रभांशु शुक्ला, मोहम्मद अरहम अकील, अंकित सिंह कुशवाह, रीतेश शाक्य, नवीन सिंह चौहान, जयदेव सिंह, राधाकृष्ण द्विवेदी।

एमपीएल 2026 अब तक का सबसे बड़ा टूर्नामेंट होगा। इस नए सीजन पुरुषों की 10 टीमें और महिलाओं की 5 फ्रेंचाइजी शामिल होंगी। पुरुषों की प्रतियोगिता में 3 नई टीमें (मालवा स्टैलियंस, उज्जैन फाल्कंस और रॉयल निमाड़ ईगल्स) शामिल हो रही हैं। इनके साथ ही मौजूदा चैंपियन भोपाल लेपर्ड्स और बुंदेलखंड बुल्स, चंबल घड़ियाल्स, ग्वालियर चीताज, इंदौर पिंक पैंथर्स, जबलपुर रॉयल लायंस और रीवा जगुआर्स जैसी टीमें भी हिस्सा लेंगी।

रीवा जगुआर्स की टीम: पृथ्वीराज सिंह तोमर (कप्तान), सागर सोलंकी (उप-कप्तान), अक्षत रघुवंशी, रामवीर सिंह गुर्जर, अथर्व महाजन, अश्विन दास, अनंत वर्मा, सागर प्रताप सिंह बघेल, रोहित राजावत, प्रभांशु शुक्ला, मोहम्मद अरहम अकील, अंकित सिंह कुशवाह, रीतेश शाक्य, नवीन सिंह चौहान, जयदेव सिंह, राधाकृष्ण द्विवेदी।

Also Read: LIVE Cricket Score

रीवा जगुआर्स के मालिक आलोक बिड़ला ने कहा, "हम युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों और टीम में मौजूद संतुलन से खुश हैं। इसमें अनुभवी खिलाड़ियों और जोश से भरे नए क्रिकेटर्स का अच्छा मेल है। खिलाड़ी प्रेरित हैं और इस सीजन में सकारात्मक, निडर और जोरदार क्रिकेट खेलने के लिए उत्सुक हैं। एमपीएल अब एक शानदार टूर्नामेंट बन गया है, जो खिलाड़ियों को अपने कौशल दिखाने, अच्छी प्रतिस्पर्धा से सीखने और अपने क्रिकेट करियर में महत्वपूर्ण कदम उठाने का मौका देता है। हम आगे आने वाली चुनौतियों को लेकर उत्साहित हैं और एक मजबूत प्रदर्शन करने की उम्मीद करते हैं।"

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार