रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के कप्तान रजत पाटीदार पर धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगाया गया है। सोमवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 12 रन से मात दी।

Advertisement

आधिकारिक बयान में कहा गया है, "रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार पर जुर्माना लगाया गया है क्योंकि उनकी टीम ने वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के मैच नंबर 20 के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखी थी।"

Advertisement

इसमें कहा गया है, "चूंकि यह आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के तहत उनकी टीम का इस सत्र का पहला अपराध था, जो न्यूनतम ओवर गति अपराधों से संबंधित है, इसलिए पाटीदार पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।"

इससे पहले, मुंबई इंडियंस के हार्दिक पांड्या, राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के रियान पराग और लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) के ऋषभ पंत धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना भुगतने वाले अन्य कप्तान थे।

दर्शकों को रोमांचित करने वाले इस मुकाबले में पाटीदार की अगुआई में आरसीबी ने अंतिम ओवर में अपना धैर्य बनाए रखा और 10 साल बाद इस मैदान पर यादगार जीत दर्ज की।

स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने 42 गेंदों पर 67 रन की शानदार पारी खेलकर आरसीबी की अगुआई की। कोहली का इस सीजन में दूसरा अर्धशतक था,जबकि कप्तान और प्लेयर ऑफ द मैच पाटीदार ने 32 गेंदों पर 64 रन और जितेश शर्मा ने 21 गेंदों पर 40 रन की तेज पारी खेलकर टीम का स्कोर 221 तक पहुंचाया।

Advertisement

222 रनों पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की ओर से कप्तान हार्दिक पांड्या (15 गेंदों पर 42 रन) और तिलक वर्मा (29 गेंदों पर 56 रन) की शानदार पारी के बावजूद मुंबई को हार का सामना करना पड़ा।

स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने 42 गेंदों पर 67 रन की शानदार पारी खेलकर आरसीबी की अगुआई की। कोहली का इस सीजन में दूसरा अर्धशतक था,जबकि कप्तान और प्लेयर ऑफ द मैच पाटीदार ने 32 गेंदों पर 64 रन और जितेश शर्मा ने 21 गेंदों पर 40 रन की तेज पारी खेलकर टीम का स्कोर 221 तक पहुंचाया।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार