भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 15 अगस्त से होने जा रहा है। टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाज मुरली कार्तिक का मानना है कि श्रीलंकाई स्पिनर्स भारतीय बल्लेबाजों की अग्निपरीक्षा ले सकते हैं।
मुरली कार्तिक ने सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क द्वारा आयोजित किए गए कार्यक्रम में 'आईएएनएस' संग बातचीत करते हुए कहा, "देखिए, प्रभात जयसूर्या काफी अच्छे गेंदबाज हैं। मुझे लगता है कि हाल के समय में वे उनकी टीम के बेहतर गेंदबाजों में से एक रहे हैं। हाल ही में स्पिन के खिलाफ भारत की बैटिंग को देखते हुए हर टीम भारत पर अटैक करना चाहेगी। क्या आप सोच सकते हैं कि स्पिन से भारतीय टीम पर अटैक किया जाएगा? किसी ने ऐसा नहीं सोचा होगा। हालांकि, हालात को देखते हुए, अगर मौसम काफी गर्म रहता है, तो आपको तेज गेंदबाजों से लंबे स्पेल नहीं मिलेंगे।"
कार्तिक ने आगे कहा, "यह देखना दिलचस्प होगा क्योंकि दो वेन्यू गॉल और एसएससी, कोलंबो हैं। पिछली बार एसएससी में दूसरी जगह के मुकाबले स्पिन थोड़ी ज्यादा हुई थी, जहां रिद्धिमान साहा ने शानदार विकेटकीपिंग की थी जब भारत वहां गया था। ऐसे में उस नजरिए से, जिस तरह के स्पिनर्स उन्होंने चुने हैं या जितनी बड़ी संख्या में स्पिनर्स चुने हैं, उसे देखते हुए हां, वे भारत के खिलाफ भी ऐसा ही कुछ करने की योजना बना रहे हैं।
मुरली कार्तिक ने सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क द्वारा आयोजित किए गए कार्यक्रम में 'आईएएनएस' संग बातचीत करते हुए कहा, "देखिए, प्रभात जयसूर्या काफी अच्छे गेंदबाज हैं। मुझे लगता है कि हाल के समय में वे उनकी टीम के बेहतर गेंदबाजों में से एक रहे हैं। हाल ही में स्पिन के खिलाफ भारत की बैटिंग को देखते हुए हर टीम भारत पर अटैक करना चाहेगी। क्या आप सोच सकते हैं कि स्पिन से भारतीय टीम पर अटैक किया जाएगा? किसी ने ऐसा नहीं सोचा होगा। हालांकि, हालात को देखते हुए, अगर मौसम काफी गर्म रहता है, तो आपको तेज गेंदबाजों से लंबे स्पेल नहीं मिलेंगे।"
Also Read: LIVE Cricket Score
स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ भारतीय बल्लेबाज पिछले कुछ समय में काफी संघर्ष करते हुए नजर आए हैं। खासतौर पर विराट कोहली और रोहित शर्मा के संन्यास के बाद स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ भारतीय बल्लेबाज आसानी से घुटने टेकते नजर आए हैं। हालांकि,तीन दिवसीय वॉर्मअप मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन अच्छा रहा था।