प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 17 सितंबर को 75 वर्ष के हो जाएंगे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी देश भर में कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की तरफ से देश भर में 'नमो युवा रन मैराथन' का आयोजन किया जाएगा। गुजरात जनता पार्टी युवा मोर्चा भी इस कार्यक्रम को लेकर तैयारी कर रही है।

Advertisement

गुजरात भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कोराट ने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को यादगार बनाने के उद्देश्य से मैराथन दौड़ के सफलतापूर्वक आयोजन की तैयारी कर रहे हैं।

Advertisement

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भारतीय जनता पार्टी और राज्य के युवाओं के लिए गौरव का दिन है। पार्टी ने इस उपलक्ष्य में एक पखवाड़े का आयोजन किया है। इस दौरान सेवा, समर्पण संवाद से जुड़े कार्यक्रम होंगे। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने के 75वें जन्मदिन को यादगार बनाने और युवाओं को संदेश देने के लिए एक मैराथन दौड़ का आयोजन किया है।"

उन्होंने कहा कि देश के 75 स्थानों पर मैराथन दौड़ का आयोजन होने वाला है। दौड़ का आयोजन 21 सितंबर को होगा। गुजरात में 8 महानगर और 2 जिलों में नमो युवा मैराथन का आयोजन किया जाएगा। हर स्थान पर 10,000 से अधिक युवा प्रतिभागी के रूप में भाग लेंगे। पांच किलोमीटर से अधिक दौड़ का क्षेत्र होगा। दौड़ का आयोजन 21 सितंबर को सुबह 6:30 बजे से होगा। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल के साथ ही केंद्र और प्रदेश से आए नेता अलग-अलग स्थानों पर दौड़ कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भारतीय जनता पार्टी और राज्य के युवाओं के लिए गौरव का दिन है। पार्टी ने इस उपलक्ष्य में एक पखवाड़े का आयोजन किया है। इस दौरान सेवा, समर्पण संवाद से जुड़े कार्यक्रम होंगे। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने के 75वें जन्मदिन को यादगार बनाने और युवाओं को संदेश देने के लिए एक मैराथन दौड़ का आयोजन किया है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल भी प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान मौजूद थे।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार