रेस्ट ऑफ इंडिया और जम्मू-कश्मीर के बीच खेले जा रहे ईरानी कप 2026 का दूसरा दिन रोमांच से भरा रहा। शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में दिन का खेल खत्म होने तक रेस्ट ऑफ इंडिया ने दूसरी पारी में एक विकेट खोकर 24 रन बना लिए हैं।
रेस्ट ऑफ इंडिया द्वारा पहली पारी में बनाए गए 237 रनों के जवाब में जम्मू-कश्मीर की पूरी टीम 278 रन बनाकर ऑलआउट हुई। टीम की तरफ से कप्तान पारस डोगरा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 143 गेंदों में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 75 रनों की दमदार पारी खेली। वहीं, अब्दुल समद ने 88 गेंदों में 57 रनों का योगदान दिया।
हालांकि, जम्मू-कश्मीर के लिए सबसे महत्वपूर्ण पारी नंबर 10 पर बल्लेबाजी करने उतरे नासिर मुजफ्फर ने खेली। उन्होंने 58 गेंदों की अपनी पारी में 100 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 64 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 3 छक्के लगाए।
नासिर ने 10वें विकेट के लिए सुनील कुमार संग मिलकर 28 गेंदों में 48 रनों की अहम साझेदारी निभाई। इससे पहले, उन्होंने कप्तान पारस डोगरा के साथ मिलकर 9वें विकेट के लिए भी 64 महत्वपूर्ण रन जोड़े।
कमरान इकबाल ने 35 गेंदों में 24 रनों का योगदान दिया। हालांकि, शुभम पुंडीर (1 रन), उमर नजीर मीर (4 रन) और शुभम खजुरिया (4 रन) बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। गेंदबाजी में रेस्ट ऑफ इंडिया की ओर से मुकेश चौधरी ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 78 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए। वहीं, आकाशदीप ने 3 और मुकेश कुमार ने दो विकेट चटकाए। जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी के आधार पर 41 रनों की बढ़त हासिल की।
नासिर ने 10वें विकेट के लिए सुनील कुमार संग मिलकर 28 गेंदों में 48 रनों की अहम साझेदारी निभाई। इससे पहले, उन्होंने कप्तान पारस डोगरा के साथ मिलकर 9वें विकेट के लिए भी 64 महत्वपूर्ण रन जोड़े।
Also Read: LIVE Cricket Score
Article Source: IANS