GT VS MI Eliminator Match: रोहित शर्मा आईपीएल के इतिहास में 7,000 रन का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। शुक्रवार को आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ 81 रनों की पारी के दौरान उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की।

Advertisement

एलिमिनेटर जैसे अहम मैच में बैटिंग के लिए उतरे रोहित शर्मा ने पारी की शुरुआत से ही गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया था और 81 रन की धमाकेदार पारी खेली। इस पारी की बदौलत रोहित विराट कोहली के बाद आईपीएल में 7,000 रन पूरा करने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए।

Advertisement

रोहित ने 50 गेंदों की अपनी पारी में नौ चौके और चार छक्के की मदद से 81 रन की पारी खेली। रोहित का यह आईपीएल का 47वां अर्धशतक था। इस पारी के दौरान 43वां रन बनाते ही रोहित ने 7,000 रन का जादुई आंकड़ा छू लिया। उन्होंने अपने 271वें मैच की 266वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की।

इस पारी के दौरान रोहित के बल्ले से चार छक्के निकले। हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा के आईपीएल में अब 302 छक्के हो गए हैं। आईपीएल इतिहास में 300 या उससे अधिक छक्के लगाने वाले वे पहले भारतीय बल्लेबाज और ओवरऑल क्रिस गेल के बाद दूसरे बल्लेबाज हैं। गेल 357 छक्कों के साथ पहले स्थान पर हैं।

रोहित शर्मा ने अपने आईपीएल करियर का आगाज 2008 में डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए किया था। वह 2011 से मुंबई इंडियंस से जुड़े हुए हैं। साल 2008 से अब तक खेले 271 मैचों की 266 पारियों में रोहित 7,038 रन बना चुके हैं। इस दौरान दो शतक और 47 अर्धशतक उनके नाम हैं।

सफल बल्लेबाज के साथ-साथ रोहित का नाम आईपीएल के सफलतम कप्तानों में शुमार है। वह अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को पांच बार चैंपियन बना चुके हैं।

Advertisement

रोहित शर्मा ने अपने आईपीएल करियर का आगाज 2008 में डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए किया था। वह 2011 से मुंबई इंडियंस से जुड़े हुए हैं। साल 2008 से अब तक खेले 271 मैचों की 266 पारियों में रोहित 7,038 रन बना चुके हैं। इस दौरान दो शतक और 47 अर्धशतक उनके नाम हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार