GT VS MI Eliminator Match: गुजरात टाइटंस आईपीएल-2025 की खिताबी रेस से बाहर हो चुकी है। टीम ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 30 मई को खेले गए एलिमिनेटर मैच को 20 रन से गंवा दिया।

Advertisement

गुजरात के फाइनल की दौड़ से बाहर होने के बाद भारत के पूर्व बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने कहा कि शुभमन गिल की अगुआई वाली टीम कैचिंग में चूक करती है और रणनीति में खामियों के कारण हारती है, तो चैंपियनशिप जीतने की उम्मीद नहीं कर सकती।

Advertisement

शुक्रवार शाम को न्यू चंडीगढ़ में जीटी ने तीन महत्वपूर्ण कैच छोड़े- जिनमें दो कैच रोहित शर्मा के थे। मुंबई की जीत के हीरो रोहित शर्मा ने 50 गेंदों में 81 रन की शानदार पारी खेली थी। उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' के खिताब से भी नवाजा गया।

सूर्यकुमार यादव को भी 12वें ओवर में जीवनदान मिला। यादव ने 20 गेंदों में 33 रन की पारी खेली। मुंबई की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 228 रन बनाए।

जीटी ने अपने मिडिल ओवर के गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को नई गेंद से गेंदबाजी करने के लिए कहा, लेकिन यह रणनीति उल्टी पड़ गई क्योंकि रोहित और जॉनी बेयरस्टो ने पावरप्ले में पूरी ताकत झोंक दी।

उथप्पा ने जियोहॉटस्टार पर कहा, "जीटी की रणनीति सक्रिय से ज्यादा प्रतिक्रियात्मक थी। पावरप्ले में प्रसिद्ध कृष्णा का इस्तेमाल करना- बीच के ओवरों में उनकी सफलता के बावजूद- एक गलत कदम था। उनका पहला ओवर महंगा था, और वे सही दिशा में आगे बढ़ने में नाकाम रहे। 26 रन और 22 रन के ओवर महंगे साबित हुए। इसके अलावा फील्डिंग ने निराश किया। आप इतने सारे कैच छोड़ कर चैंपियनशिप जीतने की उम्मीद नहीं कर सकते।"

Advertisement

रॉबिन उथप्पा कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के साथ आईपीएल खिताब जीत चुके हैं। उन्होंने बताया कि कैसे रोहित ने दो बार जीवनदान मिलने के बाद अपनी बल्लेबाजी के तरीके में सोच-समझकर बदलाव किया।

उथप्पा ने कहा, "शुरुआती जीवनदान के बाद, रोहित ने कुछ समय के लिए खतरे का सामना किया, लेकिन जल्दी ही कंट्रोल लेने की जरूरत को पहचान लिया। उन्होंने गियर बदला, जिम्मेदारी से खेला, गैप ढूंढे और अहम साझेदारियां बनाईं। उनका संयम सबसे अलग था। जब रोहित, धोनी या कोहली जैसे खिलाड़ी क्रीज पर होते हैं, तो दबाव बाकी सभी पर होता है। साई सुदर्शन भी उस स्तर पर पहुंचने लगे हैं।"

रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में क्वालीफायर 2 खेला जाएगा, जिसमें रॉबिन उथप्पा को पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच कड़ी टक्कर की उम्मीद है। क्वालीफायर 2 का विजेता 3 जून को अहमदाबाद में खिताबी मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगा।

Advertisement

उथप्पा ने कहा, "शुरुआती जीवनदान के बाद, रोहित ने कुछ समय के लिए खतरे का सामना किया, लेकिन जल्दी ही कंट्रोल लेने की जरूरत को पहचान लिया। उन्होंने गियर बदला, जिम्मेदारी से खेला, गैप ढूंढे और अहम साझेदारियां बनाईं। उनका संयम सबसे अलग था। जब रोहित, धोनी या कोहली जैसे खिलाड़ी क्रीज पर होते हैं, तो दबाव बाकी सभी पर होता है। साई सुदर्शन भी उस स्तर पर पहुंचने लगे हैं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार