New Chandigarh: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के क्वालीफायर-1 मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने 29 मई को पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के खिलाफ 8 विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ आरसीबी आईपीएल-2025 के फाइनल में पहुंच चुकी है।

Advertisement

आरसीबी ने 9 साल बाद खिताबी मैच में अपनी जगह बनाई। इससे पहले ये टीम साल 2009, 2011 और 2016 के फाइनल पहुंच चुकी है।

Advertisement

पंजाब किंग्स चंडीगढ़ में खेले गए क्वालीफायर-1 में महज 14.1 ओवरों का ही सामना कर सकी। टीम ने 101 रन का साधारण स्कोर बनाया, जिसमें उसके 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।

जवाब में, 102 रनों के मामूली लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम ने 10 ओवरों में ही जीत दर्ज कर ली। ये आईपीएल इतिहास के प्लेऑफ में सबसे ज्यादा गेंद शेष रहते जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड है।

आरसीबी ने 60 गेंद शेष रहते ये मुकाबला अपने नाम किया है, जबकि साल 2024 में केकेआर की टीम 57 गेंद शेष रहते हैदराबाद के विरुद्ध प्लेऑफ मुकाबला जीत चुकी है।

ये 100 से अधिक रनों के टारगेट का पीछा करते हुए दूसरी सबसे तेज जीत भी है। इससे पहले साल 2015 में आरसीबी 100+ रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर के खिलाफ महज 9.4 ओवरों में जीत हासिल कर चुकी है, जो इस मामले में आईपीएल इतिहास की संयुक्त रूप से सबसे तेज जीत है। उस मैच में आरसीबी ने 112 रन का लक्ष्य हासिल किया था। साल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम भी पंजाब किंग्स के विरुद्ध 166 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 9.4 ओवरों में जीत हासिल कर चुकी है।

Advertisement

100+ रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आईपीएल इतिहास की तीसरी सबसे तेज जीत केकेआर के नाम है, जिसने साल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 10.1 ओवरों में 104 रन का लक्ष्य हासिल किया था।

मुल्लांपुर में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स के लिए मार्कस स्टोइनिस ने सर्वाधिक 26 रन की पारी खेली। उनके अलावा प्रभसिमरन सिंह और अजमतुल्लाह उमरजई ने 18-18 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। विपक्षी खेमे से जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा ने 3-3 विकेट झटके।

100+ रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आईपीएल इतिहास की तीसरी सबसे तेज जीत केकेआर के नाम है, जिसने साल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 10.1 ओवरों में 104 रन का लक्ष्य हासिल किया था।

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार