New Delhi: इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) 2025 में विराट कोहली एकमात्र बल्लेबाज हैं जिनके बल्ले से 10 मैचों में 6 हाफ सेंचुरी आई है और वह ऑरेंज कैप की रेस में पांचवें स्थान पर बने हुए हैं। ऑरेंज कैप की रेस काफी तेज चल रही है। जिसमें हर मैच के साथ बल्लेबाज कभी आगे तो कभी पीछे हो रहे हैं।

Advertisement

आरसीबी के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज विराट कोहली कुछ दिनों पहले तक ऑरेंज कैप की रेस में टॉप पर थे। अब जीटी के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन और मुंबई इंडियंस के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव शानदार बल्लेबाजी की वजह से ऑरेंज कैप की रेस में आगे हो गए। लेकिन, विराट कोहली के पास फिर से ऑरेंज कैप की रेस में टॉप करने का मौका है।

Advertisement

आईपीएल में आरसीबी और सीएसके के बीच शनिवार को 52वां मुकाबला खेला जाएगा। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में विराट कोहली 60 से अधिक रनों की पारी खेलते हैं तो वह इस सीजन में जहां 500 रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे, वहीं, ऑरेंज कैप की रेस में टॉप पर आ जाएंगे।

इसी के साथ ही वह एक सीजन में सात हाफ सेंचुरी लगाने के क्रम में अपने 2016 के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर लेंगे। विराट कोहली ने आईपीएल 2016 के सीजन में सात अर्धशतक लगाए थे और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। विराट के बल्ले से 973 रन आए थे।

पांच बार की आईपीएल खिताब विजेता टीम सीएसके इस बार सीजन से आउट होने वाली पहली टीम बन गई है। वहीं, आरसीबी प्लेऑफ के रेस में मजबूती के साथ टॉप-4 में बनी हुई हैं। आरसीबी अगर आज सीएसके को हरा देती है तो वह 16 अंकों के साथ अपनी स्थिति को मजबूत कर लेगी। इसी के साथ आरसीबी सीएसके को एक सीजन में दो बार हराने की उपलब्धि भी हासिल कर लेगी। अगर दोनों टीम के बीच रिकॉर्ड की बात करे तो आरसीबी और सीएसके के बीच अब तक कुल 33 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें सीएसके ने 21 मैच जीते हैं और आरसीबी ने 12 मैचों में जीत हासिल की है।

इसी के साथ ही वह एक सीजन में सात हाफ सेंचुरी लगाने के क्रम में अपने 2016 के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर लेंगे। विराट कोहली ने आईपीएल 2016 के सीजन में सात अर्धशतक लगाए थे और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। विराट के बल्ले से 973 रन आए थे।

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार