Sri Lanka ICC T20 Cricket: श्रीलंका के विकेटकीपर-बल्लेबाज कुसल मेंडिस जॉस बटलर की जगह आईपीएल प्लेऑफ के लिए गुजरात टाइटंस की टीम में शामिल होंगे।

Advertisement

कुसल मेंडिस पिछली हफ्ते तक पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में क्वेटा ग्लैडिएटर्स के लिए विकेटकीपर-बल्लेबाज की भूमिका निभा रहे थे। उन्होंने 7 मई को टीम के लिए आखिरी मुकाबला खेला था। लेकिन ईएसपीएन क्रिकइंफो को पता चला है कि वह अब सुरक्षा को लेकर चिंताओं के चलते पीएसएल के बाकी हिस्से के लिए पाकिस्तान नहीं जाएंगे, और अब उन्होंने आईपीएल का रुख किया है। यह एक ऐसी लीग है जिसमें वह इससे पहले कभी नहीं खेले हैं।

Advertisement

बटलर की अनुपलब्धता का कारण इंग्लैंड की वनडे टीम में चयन है। सफेद गेंद की सीरीज वेस्टइंडीज के खिलाफ 29 मई से शुरू हो रही है। आईपीएल प्लेऑफ की शुरुआत भी उसी दिन से हो रही है।

जीटी के पास अपनी टीम में पहले से दो अन्य विकेटकीपिंग विकल्प मौजूद हैं - अनुज रावत और कुमार कुशाग्र। हालांकि कुसल मेंडिस पीएसएल में शानदार फॉर्म में रहे हैं। उन्होंने पांच मुकाबलों में 168 के स्ट्राइक रेट से 143 रन बनाए हैं।

किसी आईपीएल टीम द्वारा रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के रूप में संपर्क किया जाना मेंडिस के करियर के लिए एक अहम मोड़ है, जिन्होंने कई बार आईपीएल नीलामी में अपना नाम दिया था लेकिन अब तक कभी नहीं बिके थे। फिलहाल उनके भारत वीजा की प्रक्रिया चल रही है और उम्मीद है कि वे शनिवार तक जीटी स्क्वॉड से जुड़ जाएंगे।

जीटी के पास अपनी टीम में पहले से दो अन्य विकेटकीपिंग विकल्प मौजूद हैं - अनुज रावत और कुमार कुशाग्र। हालांकि कुसल मेंडिस पीएसएल में शानदार फॉर्म में रहे हैं। उन्होंने पांच मुकाबलों में 168 के स्ट्राइक रेट से 143 रन बनाए हैं।

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार