तेज गेंदबाज जैकब डफी की घातक गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे टेस्ट मैच में दूसरे दिन के खेल की समाप्ति तक अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। दूसरे दिन के खेल की समाप्ति तक न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में बिना विकेट के नुकसान के 32 रन बना लिए थे। कप्तान टॉम लैथम 14 और डेवन कॉन्वे 15 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं।

Advertisement

वेस्टइंडीज की पहली पारी 167 रन पर समाप्त हुई। वेस्टइंडीज की तरफ से तेजनारायण चंद्रपॉल ने 52 और शाई होप ने 56 रन बनाए। इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज न्यूजीलैंड की घातक गेंदबाजी का सामना नहीं कर सका। 7 बल्लेबाज दो अंकों में नहीं पहुंच सके।

Advertisement

जैकब डफी ने 17.4 ओवर में 34 रन देकर 5 विकेट लिए। मैट हेनरी ने 3 और जेकारी फॉल्क्स ने 2 विकेट लिए।

इससे पहले न्यूजीलैंड की पहली पारी 231 रन पर समाप्त हुई थी।

केन विलियमसन ने 52, माइकल ब्रेसवेल ने 47 और टॉम ब्लंडेल ने 29 रन बनाए थे।

वेस्टइंडीज के लिए केमार रोच, जायडेन सिल्स, ओजे शिल्ड्स, और जस्टिन ग्रिव्स ने 2-2, जबकि जोहानन लायने और कप्तान रोस्टन चेज ने 1-1 विकेट लिए।

Advertisement

केन विलियमसन ने 52, माइकल ब्रेसवेल ने 47 और टॉम ब्लंडेल ने 29 रन बनाए थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (2025-27) की साइकिल में न्यूजीलैंड की यह पहली टेस्ट सीरीज है। टीम मजबूत स्थिति में पहुंच चुकी है। वेस्टइंडीज इस टेस्ट में तभी वापसी कर सकती है, जब तीसरे दिन के पहले सेशन में कीवी टीम के टॉप ऑर्डर को सस्ते में समेट दे। लैथम और कॉन्वे दोनों ही अनुभवी बल्लेबाज हैं। इनका विकेट अगर दिन के शुरुआती ओवरों में नहीं आया, तो वेस्टइंडीज की मुश्किल बढ़ सकती है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार