न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ ऑकलैंड में खेले गए दूसरे टी20 मैच को 3 रन के करीबी अंतर से अपने नाम किया। इसी के साथ मेजबान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है।

Advertisement

मुकाबले में टॉस हारकर बल्लेबाजी के लिए उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित ओवरों में 5 विकेट खोकर 207 रन बनाए।

Advertisement

टिम रॉबिन्सन और डेवोन कॉन्वे की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 55 रन जोड़ते हुए टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। रॉबिन्सन ने 25 गेंदों में 39 रन की पारी खेली, जबकि कॉन्वे 16 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद मार्क चैपमैन ने डेरिल मिचेल के साथ चौथे विकेट के लिए 18 गेंदों में 57 रन की ताबड़तोड़ साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति तक पहुंचाया।

चैपमैन 28 गेंदों में 7 छक्कों और 6 चौकों के साथ 78 रन बनाकर आउट हुए, जबकि मिचेल ने 14 गेंदों में नाबाद 28 रन की पारी खेली।

विपक्षी टीम की ओर से रोस्टन चेज ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए, जबकि मैथ्यू फोर्ड, जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड ने 1-1 विकेट निकाले।

Advertisement

इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर 204 रन ही बना सकी।

इस टीम के लिए एलिक एथनाज ने 33 रन बनाए, जबकि रॉवमैन पॉवेल ने 16 गेंदों में 45 रन जोड़े। इनके अलावा, रोमारियो शेफर्ड ने 34 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

न्यूजीलैंड की तरफ से कप्तान मिचेल सेंटनर और ईश सोढ़ी ने 3-3 विकेट निकाले, जबकि जैकब डफी और काइल जेमीसन ने 1-1 विकेट हासिल किया।

Advertisement

इस टीम के लिए एलिक एथनाज ने 33 रन बनाए, जबकि रॉवमैन पॉवेल ने 16 गेंदों में 45 रन जोड़े। इनके अलावा, रोमारियो शेफर्ड ने 34 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज के बाद दोनों देश तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेलेंगे, जिसके बाद इतने ही मुकाबलों की टेस्ट सीरीज आयोजित होगी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार