मेंस वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए लोकल ऑर्गेनाइजिंग कमिटी (एलओली) ने कोंडिसा न्ग्वेन्या को चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ) बनाया गया है, जबकि एडवर्ड खोजा को टूर्नामेंट का चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ) नियुक्त किया गया है। शनिवार को इसकी घोषणा की गई।

Advertisement

आईसीसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 एलओसी बोर्ड के चेयरमैन ट्रेवर मैनुअल ने एक बयान में कहा, "हम इस प्रक्रिया में सहयोग देने के लिए क्रिकेट साउथ अफ्रीका और इन नियुक्तियों को मंजूरी देने के लिए आईसीसी का भी आभार व्यक्त करते हैं।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "हम न्ग्वेन्या और एडवर्ड का स्वागत करते हुए बहुत खुश हैं। हम इस बड़े स्पोर्ट्स इवेंट को सफलतापूर्वक आयोजित करने में उनकी विशेषज्ञता का लाभ उठाने के लिए उत्सुक हैं। न्ग्वेन्या और खोजा के पास बड़े इवेंट्स को मैनेज करने का अनुभव है, और स्ट्रेटेजिक प्लानिंग व स्टेकहोल्डर एंगेजमेंट में उनका ट्रैक रिकॉर्ड शानदार रहा है।"

ये नियुक्तियां एलओली द्वारा सर्वसम्मति से मंजूर की गई एक भर्ती प्रक्रिया के बाद की गई हैं। बोर्ड ने कहा कि दोनों उम्मीदवारों ने टूर्नामेंट की प्लानिंग और ऑपरेशनल डिलीवरी का नेतृत्व करने की क्षमता दिखाई है।

उन्होंने कहा, "हम न्ग्वेन्या और एडवर्ड का स्वागत करते हुए बहुत खुश हैं। हम इस बड़े स्पोर्ट्स इवेंट को सफलतापूर्वक आयोजित करने में उनकी विशेषज्ञता का लाभ उठाने के लिए उत्सुक हैं। न्ग्वेन्या और खोजा के पास बड़े इवेंट्स को मैनेज करने का अनुभव है, और स्ट्रेटेजिक प्लानिंग व स्टेकहोल्डर एंगेजमेंट में उनका ट्रैक रिकॉर्ड शानदार रहा है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

साउथ अफ्रीका अपने 8 वेन्यू पर 44 मुकाबलों की मेजबानी करेगा। जिम्बाब्वे और नामीबिया में शेष 10 मुकाबले खेले जाने हैं। मेजबान होने के नाते साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे को टूर्नामेंट में सीधा प्रवेश मिलेगा। इनके अलावा, 31 मार्च 2027 तक मेंस वनडे रैंकिंग की टॉप-8 टीमों को भी विश्व कप में स्थान मिलेगा। शेष चार स्थान क्वालिफाइंग टूर्नामेंट के जरिए तय किए जाएंगे। सह-मेजबान नामीबिया को टूर्नामेंट में सीधे प्रवेश नहीं मिलेगा, उसे क्वालीफायर से गुजरना होगा, क्योंकि वह अभी तक आईसीसी का पूर्ण सदस्य नहीं है।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार