वेस्टइंडीज के विकेटकीपर-बल्लेबाज निकोलस पूरन पर गुयाना में भारत के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के लेवल-1 का उल्लंघन करने के लिए मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। आईसीसी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। पूरन ने एक मौके पर अंपायर्स रिव्‍यू न लेने के लिए अंपायरों की आलोचना की थी। इसके लिए उन्हें प्‍लेयर्स रिव्‍यू का इस्‍तेमाल करना पड़ा था और वह नॉटआउट करार दिए गए थे। उन्होंने रविवार को गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में वेस्टइंडीज को दूसरा टी20 मैच जीतने में मदद की और पांच मैचों की श्रृंखला में टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी।

Advertisement

खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहायता कर्मियों के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.7 का उल्लंघन करने के लिए पूरन की खिंचाई की गई, जो एक अंतर्राष्ट्रीय मैच में होने वाली घटना के संबंध में सार्वजनिक आलोचना से संबंधित है।

Advertisement

पूरन ने अपराध स्वीकार कर लिया और मैच रेफरी, वेस्टइंडीज के रिची रिचर्डसन द्वारा प्रस्तावित फटकार को स्‍वीकार कर लिया, और इस तरह औपचारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं पड़ी।

इसके अलावा, पूरन के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट प्‍वाइंट जोड़ा गया है, जो उनके लिए 24 महीने की अवधि में पहला अपराध था।

यह घटना वेस्‍टइंडीज की पारी दौरान पूरन के खिलाफ एलबीडब्ल्यू फैसले की समीक्षा के बाद घटी। पूरन को फील्‍ड अंपायर ने आउट दे दिया था। उन्‍होंने प्‍लेयर्स रिव्‍यू इस्‍तेमाल किया और पाया गया कि वह नॉटआउट हैं।

Also Read: Major League Cricket 2023 Schedule

Advertisement

पूरन ने 40 गेंदों में 67 रन बनाकर वेस्टइंडीज को 18.5 ओवरों में 155/8 बनाकर मैच जीतने में मदद की। भारत ने 20 ओवरों में 152/7 का स्‍कोर बनाया था।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार