भारत और श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के बीच कोलंबो के नोंडेस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब मैदान पर तीन दिवसीय वॉर्मअप मुकाबला खेला जा रहा है। श्रीलंका क्रिकेट इलेवन ने 6 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाने के बाद अपनी दूसरी पारी को घोषित किया है। टीम ने भारत के सामने जीत के लिए 207 रनों का लक्ष्य रखा है।

Advertisement

दूसरी पारी में श्रीलंका क्रिकेट इलेवन की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहली पारी में अर्धशतक लगाने वाले रविंदु रसंथा को मोहम्मद सिराज ने सिर्फ 8 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेजा। वहीं, पसिंदु सोरियाबंदरा को प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 रनों के स्कोर पर क्लीन बोल्ड किया। पवन रत्नायके भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 16 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, पहली पारी में अर्धशतक लगाने वाले निशान मदुश्का का प्रदर्शन दूसरी इनिंग में भी शानदार रहा। उन्होंने 73 गेंदों का सामना करते हुए 63 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 10 चौके लगाए और उनका स्ट्राइक रेट 86.30 का रहा।

भारत और श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के बीच कोलंबो के नोंडेस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब मैदान पर तीन दिवसीय वॉर्मअप मुकाबला खेला जा रहा है। श्रीलंका क्रिकेट इलेवन ने 6 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाने के बाद अपनी दूसरी पारी को घोषित किया है। टीम ने भारत के सामने जीत के लिए 207 रनों का लक्ष्य रखा है।

Also Read: LIVE Cricket Score

इससे पहले, श्रीलंका क्रिकेट इलेवन द्वारा पहली पारी में बनाए गए 363 रनों के जवाब में भारतीय टीम ने अपनी इनिंग 6 विकेट खोकर 357 रन बनाने के बाद घोषित की। टीम की ओर से देवदत्त पडिक्कल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली। पडिक्कल ने 142 रनों की दमदार पारी खेली। वहीं, रवींद्र जडेजा ने 63 और मानव सुथार ने 31 रनों का योगदान दिया।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार