बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच 9 जून से तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। शुरुआती 2 मैच के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने टीम का ऐलान किया है। मिडिल-ऑर्डर के बल्लेबाज मोसाद्देक हुसैन और विकेटकीपर-बल्लेबाज नुरुल हसन को वापस बुलाया है, जबकि महिदुल इस्लाम अंकोन और अफीफ हुसैन को टीम से बाहर कर दिया गया है।
30 वर्षीय मोसाद्देक ने आखिरी बार अगस्त 2022 में बांग्लादेश के लिए वनडे खेला था, लेकिन ढाका प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने टीम में वापसी की है। मोसाद्देक ने अब तक 5 मुकाबलों में एक शतक और दो अर्धशतक लगाए हैं। इसके अलावा, उन्होंने अपनी ऑफ-स्पिन गेंदबाजी से 16.27 की औसत से 11 विकेट भी लिए हैं। मिडिल-ऑर्डर को मजबूती देने के लिए नुरुल को बुलाया गया है, क्योंकि महिदुल और अफीफ चयनकर्ताओं की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए थे।
इन दोनों की वापसी ऐसे समय में हुई है, जब पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में खेले गए वनडे मुकाबलों में बांग्लादेश की बल्लेबाजी संघर्ष करती नजर आई है।
तंजीद हसन और नजमुल हुसैन शांतो ही ऐसे बल्लेबाज रहे हैं, जिन्होंने लगातार रन बनाए। दूसरी तरफ, सैफ हसन, तौहीद हृदय और कप्तान मेहदी हसन मिराज अपने पिछले अच्छे प्रदर्शन को दोहराने में नाकाम रहे हैं।
नाहिद राणा, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान और शोरिफुल इस्लाम के साथ मिलकर तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगे। बिग बैश लीग में खेलने की वजह से लेग-स्पिनर रिशाद हुसैन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों से अच्छी तरह वाकिफ हैं, जो टीम की गेंदबाजी में विविधता लाएंगे।
बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 22 वनडे मैच खेले गए हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी रहा है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 20 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि 1 मैच बांग्लादेश के नाम रहा। इसके अलावा, 1 मुकाबला बेनतीजा भी रहा।
नाहिद राणा, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान और शोरिफुल इस्लाम के साथ मिलकर तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगे। बिग बैश लीग में खेलने की वजह से लेग-स्पिनर रिशाद हुसैन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों से अच्छी तरह वाकिफ हैं, जो टीम की गेंदबाजी में विविधता लाएंगे।
Also Read: LIVE Cricket Score
शुरुआती दो वनडे मुकाबलों के लिए बांग्लादेशी टीम: मेहदी हसन मिराज (कप्तान), सौम्य सरकार, सैफ हसन, तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शांतो, तौहीद हृदोय, लिटन दास, मोसादेक हुसैन, नुरुल हसन, रिशाद हुसैन, तनवीर इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, शोरिफुल इस्लाम और नाहिद राणा।