भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच मुल्लांपुर में खेला गया। ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज में 0-1 की बढ़त बना ली।

Advertisement

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 281 रन बनाए थे। भारतीय टीम की शुरुआत बेहतरीन रही थी। सलामी बल्लेबाजों प्रतिका रावल और स्मृति मंधाना ने पहले विकेट के लिए 114 रन की साझेदारी की। मंधाना 63 गेंद पर 58 रन बनाकर आउट हुई। प्रतिका रावल 96 गेंद पर 64 रन बनाकर दूसरे विकेट के रूप में आउट हुईं। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आईं हरलीन दोओल ने 57 गेंद पर 54 रन बनाए। इन तीनों के अलावा मध्यक्रम का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया और टीम 50 ओवर में 7 विकेट पर 281 रन बना सकी।

Advertisement

282 रन का लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया ने 44.1 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया की जीत में सलामी बल्लेबाज फोएबे लिचफील्ड की अहम भूमिका रही। लिचफील्ड ने 80 गेंद पर 88 रन की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 14 चौके लगाए। लिचफील्ड के अलावा बेथ मूनी ने 74 गेंद पर 9 चौकों की मदद से नाबाद 77 रन की पारी खेली। वहीं, एनाबेल सदरलैंड 51 गेंद पर 54 रन बनाकर नाबाद रहीं। एलिसा हिली 23 गेंद पर 27 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि एल्सी पेरी 30 रन बनाकर रिटायर हर्ट हुईं।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 281 रन बनाए थे। भारतीय टीम की शुरुआत बेहतरीन रही थी। सलामी बल्लेबाजों प्रतिका रावल और स्मृति मंधाना ने पहले विकेट के लिए 114 रन की साझेदारी की। मंधाना 63 गेंद पर 58 रन बनाकर आउट हुई। प्रतिका रावल 96 गेंद पर 64 रन बनाकर दूसरे विकेट के रूप में आउट हुईं। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आईं हरलीन दोओल ने 57 गेंद पर 54 रन बनाए। इन तीनों के अलावा मध्यक्रम का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया और टीम 50 ओवर में 7 विकेट पर 281 रन बना सकी।

Also Read: LIVE Cricket Score

वनडे विश्व कप से पहले खेली जा रही यह वनडे सीरीज दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है। भारतीय टीम के पास अगले दो मैचों में वापसी करते हुए न सिर्फ इस सीरीज को जीतने का मौका है बल्कि विश्व कप से पहले अपनी कमियों को दूर करने का भी मौका है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार