AFG vs BAN, UAE ODI Tri-Series 2026: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने बुधवार (21 अक्टूबर) को अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए यूएई वनडे ट्राई सीरीज 2026 के तीसरे मुकाबले में बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया। इस हार के साथ बांग्लादेश की टीम इस ट्राई सीरीज के फाइनल मुकाबले से बाहर हो गई। 

इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की पूरी टीम 41.2 ओवर में महज 160 रन पर सिमट गई। बांग्लादेश की तरफ से 6वें नंबर के बल्लेबाज परवेज हुसैन इमोन ने 96 गेंदों में 70 रन की सबसे बड़ी पारी खेली। इसके अलावा सलामी बल्लेबाज सैफ हसन ने 82 गेंदों में 41 रन बनाए थे, जबकि नजमुल हुसैन शांतो 23 गेंदों में सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हुए। वहीं इन तीनों के अलावा अन्य 8 बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए।

अफगानिस्तान की ओर से गेंदबाजी में राशिद खान ने बांग्लादेश के चार बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। अजमतुल्लाह उमरजई और मोहम्मद यामीन ने दो-दो विकेट हासिल किए, जबकि बिलाल सामी और मोहम्मद नबी को एक-एक सफलता मिली। 

161 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम की ओर से पहले सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान ने 48 गेंदों में 34 रन बनाए। इसके बाद चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए कप्तान रहमत शाह ने मौर्चा संभाला और 90 गेंदों में नाबाद 67 रन बनाकर टीम को जी तक ले गए। दूसरे छोर पर हशमतुल्लाह शहीदी ने उनका अच्छा साथ दिया। शहीदी ने 54 गेंदों में नाबाद 36 रन की पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों के बीच हुई साझेदारी ने अफगानिस्तान की जीत आसान कर दी।

बांग्लादेश की ओर से तस्कीन अहमद ने दो विकेट लिए, जबकि मुस्तफिजुर रहमान को एक सफलता मिली। लेकिन इस छोट लक्ष्य को डिफेंड करने लिए यह यागदान काफी नहीं रहा।

इस तरह अफगानिस्तान ने 35.3 ओवर में तीन विकेट खोकर 161 रन बना लिए और मुकाबला सात विकेट से अपने नाम कर लिया।

बांग्लादेश के लिए यह ट्राई सीरीज में दूसरी हार रही। इससे पहले टीम को अपने शुरुआती मुकाबले में जिम्बाब्वे के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। लगातार दो हार के चलते बांग्लादेश फाइनल की दौड़ से बाहर हो गया।

अब सीरीज का खिताबी मुकाबला शुक्रवार (23 अक्टूबर) को खेला जाएगा, जिसमें अफगानिस्तान का सामना जिम्बाब्वे से होगा। अफगानिस्तान ने अपने दोनों मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बनाई है, जबकि जिम्बाब्वे की टीम अंकतालिका में दूसरे स्थान पर रही। 

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार