World Cup 2027 Qualifier: रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप क्वालीफायर के लिए 22 फरवरी से 23 मार्च के बीच का समय तय किया है, जिसमें 10 टीमों के पास आगामी 50-ओवर वाले टूर्नामेंट तक पहुंचने का आखिरी मौका होगा।
भले ही मुकाबलों की तारीखें तय हो गई हैं, लेकिन टूर्नामेंट की मेजबानी करने वाले देश की पुष्टि अभी बाकी है। इस क्वालीफायर से उन टीमों का पता चलेगा जो आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 में आगे बढ़ेंगी। क्रिकेट के महाकुंभ की मेजबानी 4 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच संयुक्त रूप से साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया करेंगे।
'क्रिकइन्फो' की रिपोर्ट के मुताबिक, आईसीसी ने टूर्नामेंट का शेड्यूल तैयार कर लिया है, लेकिन वेन्यू को फिलहाल अंतिम रूप दिया जा रहा है। क्वालिफिकेशन का तरीका जुलाई में गवर्निंग बॉडी की तरफ से घोषित नए फॉर्मेट के अनुसार है, जिसमें 14 टीमों वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए एक नया ढांचा पेश किया गया है।
नए सिस्टम के तहत, क्वालीफायर जीतने वाली टीम सीधे वर्ल्ड कप के 14 टीमों वाले मेन स्टेज में पहुंच जाएगी। दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमें नई शुरू की गई 'सुपर सीरीज' में आगे बढ़ेंगी, जो टूर्नामेंट का शुरुआती चरण है, जहां मेन ग्रुप स्टेज में आखिरी जगह के लिए मुकाबला करेंगी।
इस क्वालीफायर में 10 टीमें होंगी। इनमें 30 सितंबर 2026 तक आईसीसी वनडे रैंकिंग में सबसे कम रैंक वाली दो 'फुल मेंबर' टीमें शामिल होंगी (मेजबान साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे को छोड़कर)। इनके साथ आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग-2 की टॉप चार टीमें और वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ से आने वाली चार टीमें भी शामिल होंगी।
नए सिस्टम के तहत, क्वालीफायर जीतने वाली टीम सीधे वर्ल्ड कप के 14 टीमों वाले मेन स्टेज में पहुंच जाएगी। दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमें नई शुरू की गई 'सुपर सीरीज' में आगे बढ़ेंगी, जो टूर्नामेंट का शुरुआती चरण है, जहां मेन ग्रुप स्टेज में आखिरी जगह के लिए मुकाबला करेंगी।
Also Read: LIVE Cricket Score
वेस्टइंडीज के लिए क्वालीफायर खेलने की नौबत से बचने की उनकी उम्मीदें अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज के नतीजों पर भी निर्भर करेंगी, क्योंकि रैंकिंग के समीकरण ही तय करेंगे कि कौन सी टीमें सीधे वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करेंगी। अफगानिस्तान और आयरलैंड की टीमें 5-14 अगस्त के बीच पांच वनडे मैच खेलेंगी। इस सीरीज का पहला मैच बारिश के चलते रद्द हो गया है।