एशिया कप 2025 के सातवें मैच में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का सामना ओमान से होगा। यह मुकाबला सोमवार को आबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाना है।

Advertisement

ओमान की टीम अपने पहले मैच में पाकिस्तान के हाथों 93 रन से हार का सामना कर चुकी है। वहीं, यूएई की टीम को टूर्नामेंट के अपने शुरुआती मुकाबले में टीम इंडिया के हाथों 9 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी थी।

Advertisement

ग्रुप-ए की प्वाइंट्स टेबल पर नजर डालें, तो टीम इंडिया शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर शीर्ष पर मौजूद है। वहीं, पाकिस्तान की टीम दो में से एक मैच जीतकर दूसरे पायदान पर मौजूद है। पाकिस्तान ने रविवार को टीम इंडिया के खिलाफ 7 विकेट से हार का सामना किया है। ओमान और यूएई की टीमें क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर मौजूद हैं।

इस मुकाबले में यूएई को बल्लेबाजी में मुहम्मद वसीम और आसिफ खान से काफी उम्मीदें होंगी। वहीं, गेंदबाजी में हैदर अली और मुहम्मद रोहिद मैच का पासा पलटने का माद्दा रखते हैं।

दूसरी ओर, जतिंदर सिंह और विनायक शुक्ला ओमान की बल्लेबाजी को मजबूती देते नजर आ सकते हैं, जबकि गेंदबाजी में शकील अहमद और आमिर कलीम टीम की सबसे बड़ी उम्मीद होंगे।

आबू धाबी की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के अनुकूल होती है, लेकिन कभी-कभी इसमें धीमी गति के गेंदबाज भी अपना जलवा दिखा सकते हैं।

Advertisement

आबू धाबी में सोमवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस बने रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मुकाबले के दौरान बारिश की आशंका नहीं है।

ओमान और यूएई की टीम साल 2015 से अब तक एक-दूसरे के खिलाफ 9 टी20 मैच खेल चुकी हैं। इस दौरान 5 मैच यूएई के नाम रहे, जबकि 4 मुकाबले ओमान ने जीते।

आबू धाबी में सोमवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस बने रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मुकाबले के दौरान बारिश की आशंका नहीं है।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

ओमान की टीम : आमिर कलीम, जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), शाह फैसल, हसनैन शाह, मोहम्मद नदीम, जिक्रिया इस्लाम, सुफियान महमूद, शकील अहमद, समय श्रीवास्तव, करण सोनावले, आशीष ओडेदरा, मोहम्मद इमरान, आर्यन बिष्ट, नदीम खान, सुफियान यूसुफ।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार