Asia Cup: भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 'एशिया कप 2025' का खिताब अपने नाम किया। पाकिस्तान को धूल चटाने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एशिया कप टूर्नामेंट के सभी मुकाबलों की अपनी फीस भारतीय सेना और पहलगाम आतंकी हमले में पीड़ित परिवारों को दान देने का ऐलान किया है।

Advertisement

सूर्यकुमार यादव ने रविवार देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "मैंने इस टूर्नामेंट की अपनी मैच फीस हमारे सशस्त्र बलों और पहलगाम आतंकी हमले में पीड़ित परिवारों की मदद के लिए दान करने का फैसला किया है। आप हमेशा मेरी यादों में रहेंगे।"

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम इंडिया को खिताब जीतने पर बधाई देते हुए भारत-पाकिस्तान मैच के फाइनल की तुलना 'ऑपरेशन सिंदूर' से करते हुए लिखा, "खेल के मैदान में ऑपरेशन सिंदूर। नतीजा वही, भारत की जीत। हमारे खिलाड़ियों को बधाई।"

रविवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में पाकिस्तानी टीम शानदार शुरुआत के बावजूद 19.1 ओवरों में महज 146 रनों पर सिमट गई। पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान ने सर्वाधिक 57 रन बनाए, जबकि फखर जमां ने 46 रन की पारी खेली।

भारत की ओर से कुलदीप यादव ने 4 विकेट झटके, जबकि जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने 2-2 शिकार किए।

जवाब में भारत ने 19.4 ओवरों में मुकाबला अपने नाम किया। टीम इंडिया की ओर से तिलक वर्मा ने 53 गेंदों में नाबाद 69 रन की पारी खेली, जबकि शिवम दुबे ने 33 रन टीम के खाते में जोड़े। पाकिस्तान की ओर से फहीम अशरफ को सर्वाधिक 3 विकेट हाथ लगे।

Advertisement

भारत की ओर से कुलदीप यादव ने 4 विकेट झटके, जबकि जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने 2-2 शिकार किए।

Also Read: LIVE Cricket Score

मैच खत्म होने के करीब दो घंटे तक ड्रामा चला। नकवी ट्रॉफी के साथ स्टेज पर खड़े थे, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से साफ इनकार कर दिया। आखिरकार, फैसला लिया गया कि भारतीय टीम अवॉर्ड नहीं लेगी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार