पाकिस्तान ने भारत को दुबई में जारी एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले में जीत के लिए 172 रन का टारगेट दिया है। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी पाकिस्तानी टीम ने मजबूत शुरुआत के बावजूद 5 विकेट खोकर 171 रन बनाए।

Advertisement

पाकिस्तान की सलामी जोड़ी के रूप में साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने 2.3 ओवरों में 21 रन जुटाए। फखर 9 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए।

Advertisement

यहां से साहिबजादा फरहान ने सईम अयूब के साथ दूसरे विकेट के लिए 72 रन जुटाए। सईम ने 17 गेंदों में 21 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

हुसैन तलत चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे। उन्होंने 11 गेंदों में 10 रन बनाए, जबकि साहिबजादा फरहान ने 45 गेंदों में 58 रन जोड़े। उनकी इस पारी में 3 छक्के और 5 चौके शामिल रहे।

पाकिस्तानी टीम ने 115 के स्कोर पर अपना चौथा विकेट गंवा दिया था। यहां से मोहम्मद नवाज ने कप्तान सलमान आगा के साथ पांचवें विकेट के लिए 34 रन की साझेदारी करते हुए पाकिस्तान को चुनौतीपूर्ण स्थिति तक पहुंचा दिया। पारी के 18वें ओवर में पाकिस्तान ने 17 रन जुटाए। 18.3 ओवर में मोहम्मद नवाज रन आउट हुए। नवाज ने टीम के खाते में 21 रन जोड़े, जबकि सलमान आगा ने 17 रन की पारी खेली।

भारत की ओर से शिवम दुबे ने सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए, जबकि कुलदीप यादव और हार्दिक पांड्या को 1-1 विकेट हाथ लगे।

Advertisement

पाकिस्तानी टीम ने 115 के स्कोर पर अपना चौथा विकेट गंवा दिया था। यहां से मोहम्मद नवाज ने कप्तान सलमान आगा के साथ पांचवें विकेट के लिए 34 रन की साझेदारी करते हुए पाकिस्तान को चुनौतीपूर्ण स्थिति तक पहुंचा दिया। पारी के 18वें ओवर में पाकिस्तान ने 17 रन जुटाए। 18.3 ओवर में मोहम्मद नवाज रन आउट हुए। नवाज ने टीम के खाते में 21 रन जोड़े, जबकि सलमान आगा ने 17 रन की पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score

पाकिस्तान टी20 फॉर्मेट के एशिया कप में अब तक भारत के खिलाफ सिर्फ एक ही मैच जीत सका है। खिताबी मुकाबले में पहुंचने के लिहाज से यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए अहम है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार