भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान को एक बार फिर से उसकी औकात दिखाई। अच्छी शुरुआत के बाद पाकिस्तानी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने ताश के पत्तों की तरह बिखर गए। इस दौरान हारिस रऊफ को जसप्रीत बुमराह ने ऐसा जवाब दिया, जिसे सिर्फ वह नहीं बल्कि पूरा पाकिस्तान याद रखेगा।

Advertisement

पाकिस्तान अपने 8 विकेट गंवा चुका था। क्रीज पर बल्लेबाजी के लिए हारिस रऊफ थे और 18 वां ओवर जसप्रीत बुमराह कर रहे थे। रऊफ एक चौका लगा चुके थे लेकिन बुमराह ने अपने ओवर की पांचवीं गेंद पर रऊफ का ऑफ स्टंप उखाड़ दिया। रऊफ को बुमराह की गेंद ही समझ नहीं आई। बुमराह ने रऊफ को बोल्ड करने के बाद दाहिना हाथ ऊपर से नीचे की तरफ गिरता हुआ दिखाया।

Advertisement

बुमराह ने अपने इस अंदाज से हारिस रऊफ को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया। दरअसल, 21 सितंबर को हुए मैच में रऊफ फील्डिंग करते हुए बार-बार हाथ को ऊपर ले जाकर नीचे ला रहे थे। वह राफेल गिराए जाने का झूठा इशारा कर रहे थे, जिसे देख पाकिस्तानी जनता खुश हो रही थी। जसप्रीत बुमराह ने रऊफ को बोल्ड कर जो इशारा किया, वह स्पष्ट संकेत था कि किसने एयरक्राफ्ट गिराया और कैसे गिराया जाता है।

पाकिस्तान अपने 8 विकेट गंवा चुका था। क्रीज पर बल्लेबाजी के लिए हारिस रऊफ थे और 18 वां ओवर जसप्रीत बुमराह कर रहे थे। रऊफ एक चौका लगा चुके थे लेकिन बुमराह ने अपने ओवर की पांचवीं गेंद पर रऊफ का ऑफ स्टंप उखाड़ दिया। रऊफ को बुमराह की गेंद ही समझ नहीं आई। बुमराह ने रऊफ को बोल्ड करने के बाद दाहिना हाथ ऊपर से नीचे की तरफ गिरता हुआ दिखाया।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत के लिए कुलदीप यादव ने फिर बेहतरीन गेंदबाजी की। कुलदीप ने 4 ओवर में 30 रन देकर 4 विकेट लिए। अक्षर पटेल ने भी बेहतरीन गेंदबाजी की और 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट लिए। वरुण च्रकवर्ती ने 4 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट लिए।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार