एशिया कप 2025 के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से करारी शिकस्त देकर न सिर्फ क्रिकेट के मैदान पर अपनी ताकत दिखाई, बल्कि पहलगाम हमले के पीड़ितों और भारतीय सेना को यह जीत समर्पित कर देश की भावनाओं का भी सम्मान किया।

Advertisement

कप्तान सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में टीम इंडिया ने 'ऑपरेशन व्हाइट बॉल' रणनीति के तहत पाकिस्तानी गेंदबाजों और बल्लेबाजों को धूल चटाई, जिससे पाकिस्तान को इतने गहरे जख्म लगे कि वे सालों तक भूल नहीं पाएंगे।

Advertisement

टीम इंडिया ने अपने प्रदर्शन से यह साबित कर दिया कि चाहे मंच क्रिकेट का ही क्यों न हो, भारत अपने सम्मान और देशवासियों की भावनाओं के साथ कभी समझौता नहीं करेगा। मैच के दौरान कई ऐसे क्षण आए जो इस मुकाबले को सिर्फ एक खेल से कहीं ऊपर ले गए। इसकी शुरुआत टॉस के समय से ही हो चुकी थी, जब कप्तान सूर्यकुमार ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान से हाथ नहीं मिलाया था।

क्रिकेट के मैदान पर पाकिस्तान को बुरी तरह हराते हुए टीम इंडिया ने अपने दबदबे का परिचय दिया और दिखाया कि जब बात देश के सम्मान की हो, तो टीम पीछे नहीं हटती। मैच के दौरान टीम इंडिया ने यह संदेश भी दिया कि 'दुश्मनों' से कतई हाथ नहीं मिलाया जाएगा, चाहे वह क्रिकेट का मैदान ही क्यों न हो।

टीम इंडिया ने यह जीत पहलगाम में पीड़ितों और सेना के जवानों को समर्पित की, जो इस बात का प्रतीक है कि हर जीत सिर्फ ट्रॉफी के लिए नहीं, बल्कि भारत के वीरों के सम्मान में भी होती है।

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, "हम पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के परिवारों के साथ खड़े हैं। हम अपनी एकजुटता व्यक्त करते हैं। हम अपनी जीत को अपने सभी सशस्त्र बलों को समर्पित करना चाहते हैं जिन्होंने अदम्य साहस दिखाया। आशा है कि वे हमें प्रेरित करते रहेंगे और जब भी हमें मौका मिलेगा, हम उन्हें मुस्कुराने का और भी अवसर देंगे।"

Advertisement

उपकप्तान शुभमन गिल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, "जीत पहलगाम के शहीदों और सशस्त्र बलों को समर्पित। भारत का जज्बा मैदान पर और मैदान से बाहर दोनों जगह जिंदा है। जय हिंद।"

मुख्य कोच गौतम गंभीर ने भी कहा कि यह पहलगाम के पीड़ितों और सैनिकों के लिए है। हमारी एकजुटता दिखानी जरूरी थी।

उपकप्तान शुभमन गिल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, "जीत पहलगाम के शहीदों और सशस्त्र बलों को समर्पित। भारत का जज्बा मैदान पर और मैदान से बाहर दोनों जगह जिंदा है। जय हिंद।"

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

भारत में पाकिस्तान के खिलाफ मैच को लेकर सवाल थे। खासकर राजनीतिक पार्टियों ने भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर सरकार पर निशाना साधा था। हालांकि, टीम इंडिया ने एशिया कप के इस हाई-वोल्टेज मैच में पाकिस्तान को करारी शिकस्त देकर हर सवाल का जवाब दे दिया है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार