एशिया कप 2025 के लीग चरण का सबसे रोमांचक मुकाबला 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना जाना है। भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सीतांशु कोटक ने कहा कि हमारा ध्यान सिर्फ क्रिकेट पर है और किसी चीज पर नहीं।

Advertisement

सीतांशु कोटक ने शुक्रवार को प्रशिक्षण सत्र से पहले कहा, "हम यहां खेलने के लिए आए हैं। भारत-पाकिस्तान का मैच हमेशा प्रतिस्पर्धी मैच होता है और रविवार का मैच भी ऐसा ही होगा। हम मैच पर ही ध्यान केंद्रित करना चाहेंगे।"

Advertisement

घरेलू स्तर पर कुछ वर्गों द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ मैचों का बहिष्कार करने की अपील के बीच क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करना मुश्किल हो सकता है। इस सवाल के जवाब में कोटक ने कहा, "मुझे ऐसा नहीं लगता, एक बार जब हम खेलने के लिए यहां आ जाते हैं, तो खिलाड़ी क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करते हैं। मुझे व्यक्तिगत रूप से नहीं लगता कि उनके दिमाग में क्रिकेट खेलने के अलावा कुछ और होता है। हम इसी पर ध्यान केंद्रित करते हैं।"

संजू सैमसन के बल्लेबाजी क्रम पर कोटक ने कहा, सलामी बल्लेबाजों और तीसरे नंबर को लेकर काफी हद तक निश्चितता थी। इसके अलावा बल्लेबाजी क्रम लचीला है। खिलाड़ी इसी को ध्यान में रखकर खुद को तैयार कर रहे हैं।

घरेलू स्तर पर कुछ वर्गों द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ मैचों का बहिष्कार करने की अपील के बीच क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करना मुश्किल हो सकता है। इस सवाल के जवाब में कोटक ने कहा, "मुझे ऐसा नहीं लगता, एक बार जब हम खेलने के लिए यहां आ जाते हैं, तो खिलाड़ी क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करते हैं। मुझे व्यक्तिगत रूप से नहीं लगता कि उनके दिमाग में क्रिकेट खेलने के अलावा कुछ और होता है। हम इसी पर ध्यान केंद्रित करते हैं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

बल्लेबाजी कोच ने कहा कि टीम में पसंद-नापसंद जैसी कोई बात नहीं है, पिच और मैच की स्थिति के मुताबिक प्लेइंग इलेवन और बल्लेबाजी या गेंदबाजी क्रम का निर्णय लिया जाता है।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार