आईपीएल 2026 के 54वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ मिली हार के साथ ही मुंबई इंडियंस (एमआई) के लिए प्लेऑफ में पहुंचने के सभी दरवाजे बंद हो गए हैं। एमआई के हेड कोच महेला जयवर्धने ने माना कि इस सीजन टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और खिलाड़ी हाथ आए मौकों को भुनाने में नाकाम रहे।

Advertisement

जयवर्धने ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम के प्रदर्शन पर बात करते हुए कहा, "हां, यह सीजन हमारे लिए निराशाजनक रहा। हमें मौके मिले, लेकिन हम उनका फायदा नहीं उठा सके। हम गेंद और बल्ले से लगातार अच्छा नहीं कर पाए, और इसका अंतर साफतौर पर नजर आया। हम शायद प्लेऑफ में जाने के लिए दावेदारों के उसी ग्रुप में होने से दो-तीन जीत दूर रह गए। हम अहम मौकों पर जीत दर्ज नहीं कर सके, जिसका ताजा उदाहरण यह मुकाबला (आरसीबी) है। इसी वजह से पूरे सीजन को शॉर्ट में बताना मेरे लिए मुश्किल है। मुझे इस पर थोड़ा सोचना होगा और फिर पता लगाना होगा कि असल में क्या गलत हुआ।"

Advertisement

आखिरी ओवर में मुंबई इंडियंस को आरसीबी के खिलाफ 15 रनों का बचाव करना था और कप्तान सूर्यकुमार ने गेंद युवा खिलाड़ी राज बावा के हाथों में सौंपी, जो एमआई को जीत दिलाने में नाकाम रहे। इस फैसले पर बात करते हुए जयवर्धने ने कहा, "उस समय हमारे सारे गेंदबाजों के ओवर खत्म हो चुके थे, हमारे पास कोई भी अनुभवी गेंदबाज नहीं बचा था। हमारे पास सिर्फ स्पिनर्स का ही विकल्प था। गजनफर भी महंगे साबित हुए थे। इसी वजह से सूर्यकुमार ने राज बावा के साथ जाने का फैसला किया।"

जयवर्धने ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम के प्रदर्शन पर बात करते हुए कहा, "हां, यह सीजन हमारे लिए निराशाजनक रहा। हमें मौके मिले, लेकिन हम उनका फायदा नहीं उठा सके। हम गेंद और बल्ले से लगातार अच्छा नहीं कर पाए, और इसका अंतर साफतौर पर नजर आया। हम शायद प्लेऑफ में जाने के लिए दावेदारों के उसी ग्रुप में होने से दो-तीन जीत दूर रह गए। हम अहम मौकों पर जीत दर्ज नहीं कर सके, जिसका ताजा उदाहरण यह मुकाबला (आरसीबी) है। इसी वजह से पूरे सीजन को शॉर्ट में बताना मेरे लिए मुश्किल है। मुझे इस पर थोड़ा सोचना होगा और फिर पता लगाना होगा कि असल में क्या गलत हुआ।"

Also Read: LIVE Cricket Score

सूर्यकुमार और हार्दिक पांड्या की खराब फॉर्म को लेकर बात करते हुए जयवर्धने ने कहा, "हमें उन (हार्दिक, सूर्यकुमार) पर जो भरोसा और आत्मविश्वास है, हम उसके साथ गए। इसके बाद जो हुआ वो सामने है। मैंने जैसा कहा कि मेरे लिए उससे आगे जाना मुश्किल है। उनका टी20 वर्ल्ड कप बहुत अच्छा रहा, उन्होंने उसे जीता। हालांकि, मुझे लगता है कि एक टीम के तौर पर हम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार