Lucknow Super Giants: दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने शुक्रवार को कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में टीम का लक्ष्य अपने घरेलू मुकाबलों का पूरा फायदा उठाना है, जिसके तहत वे नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले सात मैचों में से कम से कम पांच मैच जीतना चाहते हैं।

Advertisement

लखनऊ सुपर जायंट्स को छह विकेट से हराने के बाद आईपीएल 2026 के अपने दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत शनिवार को मुंबई इंडियंस से होगी। पिछले सीजन घरेलू मैदान पर दिल्ली का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था और टीम 5 में से सिर्फ एक ही मैच जीत सकी थी। इसी कारण दिल्ली कैपिटल्स का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना भी टूट गया था।

Advertisement

शुक्रवार को मैच से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में 'आईएएनएस' के एक सवाल का जवाब देते हुए कुलदीप ने कहा, "अगर हम अच्छा क्रिकेट खेलते हैं, तो हम निश्चित रूप से अपने घरेलू मैदान पर पांच (सात मैचों में से) जीत का लक्ष्य रख सकते हैं। हमने पिछले सीजन के घरेलू रिकॉर्ड के बारे में ज्यादा चर्चा नहीं की है। इस बार हम अपने घरेलू मैदान पर होने वाले सभी 7 मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद कर रहे हैं। हम अच्छा क्रिकेट खेलना चाहते हैं और अपने प्रशंसकों को खुश होने का मौका देना चाहते हैं। इसी कारण हम सभी ने 7 में से कम से 5 मुकाबले जीतने का लक्ष्य रखा है।"

कुलदीप 2025 से आईपीएल में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे हैं। उन्होंने 14 पारियों में 7.1 की इकॉनमी रेट और 19 के स्ट्राइक रेट से 17 विकेट लिए हैं। हालांकि, मुंबई इंडियंस की मजबूत बल्लेबाजी लाइन-अप के सामने कुलदीप का प्रदर्शन कुछ साधारण ही रहा है। उन्होंने 12 पारियों में 10 विकेट लिए हैं, लेकिन इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट 8.8 और स्ट्राइक रेट 25 रहा है।

कुलदीप ने कहा, "मुंबई इंडियंस एक मजबूत टीम है और उनका बल्लेबाजी लाइन-अप भी काफी दमदार है। उन्होंने अपने पहले मैच में भी अच्छा प्रदर्शन किया था। रोहित, सूर्यकुमार, हार्दिक और तिलक जैसे खिलाड़ियों के होने से उनके पास काफी अनुभव और गुणवत्ता है। पिछले कुछ सालों में मुंबई इंडियंस के लिए भारतीय खिलाड़ियों ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। हम उसी के अनुसार अपनी रणनीति बनाएंगे और उन्हें जल्द से जल्द आउट करने की कोशिश करेंगे।"

कुलदीप 2025 से आईपीएल में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे हैं। उन्होंने 14 पारियों में 7.1 की इकॉनमी रेट और 19 के स्ट्राइक रेट से 17 विकेट लिए हैं। हालांकि, मुंबई इंडियंस की मजबूत बल्लेबाजी लाइन-अप के सामने कुलदीप का प्रदर्शन कुछ साधारण ही रहा है। उन्होंने 12 पारियों में 10 विकेट लिए हैं, लेकिन इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट 8.8 और स्ट्राइक रेट 25 रहा है।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

कुलदीप ने दिल्ली कैपिटल्स के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि नीतीश राणा और पाथुम निसांका जैसे खिलाड़ी अनुभवी हैं और आने वाले मैचों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा, उन्होंने ट्रिस्टन स्टब्स को डेविड मिलर से ऊपर भेजने के फैसले का भी समर्थन किया। यह फैसला सही साबित हुआ क्योंकि स्टब्स ने अच्छी पारी खेली।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार