साल 2025 समाप्ति की ओर है। क्रिकेट की दुनिया के लिए यह साल काफी यादगार रहा। भारतीय टीम ने 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी जीती। दक्षिण अफ्रीका ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जीत कर 27 साल से चला आ रहा आईसीसी खिताब का इंतजार तोड़ा। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपना पहला विश्व कप जीता। इन अच्छी यादों के अलावा कुछ विवाद भी हैं जिनके लिए साल 2025 याद किया जाएगा। आइए क्रिकेट की दुनिया से जुड़े साल के पांच बड़े विवादों पर नजर डालते हैं।

Advertisement

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन पाकिस्तान में होना था। बीसीसीआई के विरोध की वजह से टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल में पाकिस्तान और दुबई में खेला गया। यह साल का सबसे विवादित विषय था जिसने चर्चा बटोरी।

Advertisement

आरसीबी आईपीएल 2025 का खिताब जीती। यह टीम का पहला आईपीएल खिताब था। चिन्नास्वामी स्टेडियम में खिताब का जश्न मनाने के लिए टीम और फैंस जुटे थे। इसी बीच भगदड़ में स्टेडियम के पास 11 लोगों की मौत हो गई। इस घटना ने न सिर्फ जीत का जश्न फीका किया बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे दुखदाई घटनाओं में से एक बन गई।

एशिया कप 2025 साल का सबसे चर्चित इवेंट था। इस दौरान भारतीय टीम ने पाकिस्तानी टीम से हाथ नहीं मिलाया। टॉस के समय भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी पाकिस्तानी कप्तान से हाथ नहीं मिलाया। ये सिलसिला लगातार तीन मैचों तक चला और साल की सबसे बड़ी खबर बना। क्रिकेट में ऐसा नहीं देखा गया कि दोनों टीमों के खिलाड़ी हाथ न मिलाते हों। फाइनल में जीत के बाद भारतीय टीम का पाकिस्तानी मूल के एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी से खिताब न लेना भी चर्चा में रहा। पाकिस्तानी खिलाड़ियों हारिस रऊफ और साहिबजादा फरहान ने भी विवादास्पद सेलिब्रेशन किया था।

आरसीबी आईपीएल 2025 का खिताब जीती। यह टीम का पहला आईपीएल खिताब था। चिन्नास्वामी स्टेडियम में खिताब का जश्न मनाने के लिए टीम और फैंस जुटे थे। इसी बीच भगदड़ में स्टेडियम के पास 11 लोगों की मौत हो गई। इस घटना ने न सिर्फ जीत का जश्न फीका किया बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे दुखदाई घटनाओं में से एक बन गई।

Also Read: LIVE Cricket Score

दक्षिण अफ्रीका के हेड कोच शुकरी कॉनराड ने भारत के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए टेस्ट में अपनी टीम के रवैये को बताने के लिए ‘ग्रोवेल’ शब्द का इस्तेमाल किया। इस शब्द के इस्तेमाल के बाद शुकरी कॉनराड विवादों में आ गए। अनिल कुंबले और चेतेश्वर पुजारा जैसे पूर्व भारतीय क्रिकेटरों ने इस कमेंट की कड़ी आलोचना की। इस शब्द का इस्तेमाल सकारात्मक रूप में नहीं किया जाता।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार