Paarl Royals: दक्षिण अफ्रीका के महान ऑलराउंडर जैक कैलिस ने कहा कि दिनेश कार्तिक का एसए20 टूर्नामेंट के तीसरे सीजन में खेलना इस बात की शुरुआत हो सकती है कि भविष्य में और भी भारतीय खिलाड़ी इस छह टीमों वाली लीग में हिस्सा लें।

Advertisement

दिनेश कार्तिक ने इस साल आईपीएल और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। वह एसए20 में खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बनेंगे। वह 9 जनवरी 2025 से शुरू होने वाले तीसरे सीजन में पार्ल रॉयल्स टीम का हिस्सा होंगे।

Advertisement

जैक कैलिस एसए20 के ब्रांड एंबेसडर हैं। दिग्गज ऑलराउंडर ने आईएएनएस के साथ एक वर्चुअल बातचीत में कहा, "यह बहुत शानदार है कि भारत के बेहतरीन खिलाड़ी इस लीग में आ रहे हैं। भारतीय खिलाड़ियों को आमतौर पर दुनियाभर की लीग में खेलने की इजाजत नहीं मिलती थी। उम्मीद है, यह शुरुआत है। आगे और भी भारतीय खिलाड़ी यहां खेलेंगे।"

कैलिस ने आगे कहा, "लोग भारतीय क्रिकेटरों को खेलते देखना बहुत पसंद करते हैं, खासकर आईपीएल में। दिनेश कार्तिक को लाइव खेलते देखना फैंस के लिए रोमांचक होगा।"

कैलिस पहले दो सीजन में प्रिटोरिया कैपिटल्स के असिस्टेंट कोच रहे। उनका मानना है कि तीसरा सीजन फैंस के बीच और भी ज्यादा लोकप्रिय होगा।

उन्होंने कहा, "हर सीजन में कोशिश की गई है कि बेहतर विदेशी खिलाड़ी लाए जाएं। पहले सीजन में यह थोड़ा मुश्किल था क्योंकि लीग के लिए सही समय तय करना कठिन था। लेकिन अब यह शेड्यूल में है और विदेशी खिलाड़ी इसके लिए अपनी तारीखें पहले से तय कर सकते हैं। इस बार हमें और भी अच्छे विदेशी खिलाड़ी देखने को मिलेंगे।"

Advertisement

कैलिस ने यह भी कहा कि एसए20 सिर्फ क्रिकेट का मजा लेने के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार के लिए मनोरंजन का मौका है। जिसमें क्रिकेट का स्तर भी बहुत ऊंचा है।

इस बार सनराइजर्स ईस्टर्न केप अपनी जीत की हैट्रिक के लिए मैदान में उतरेगी। टीम अपने घरेलू मैदान सेंट जॉर्ज पार्क में एमआई केप टाउन के खिलाफ अभियान शुरू करेगी।

कैलिस ने यह भी कहा कि एसए20 सिर्फ क्रिकेट का मजा लेने के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार के लिए मनोरंजन का मौका है। जिसमें क्रिकेट का स्तर भी बहुत ऊंचा है।

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार