पाकिस्तान के कप्तान साहिबजादा फरहान ने भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का एक बड़ा टी20 रिकॉर्ड तोड़ दिया है। फरहान ने अभिषेक को पीछे छोड़ते हुए एक नई उपलब्धि अपने नाम की है।
पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच हाल ही में तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली गई। पाकिस्तान ने ये सीरीज 2-1 से जीती। साहिबजादा फरहान के लिए कप्तानी के साथ ही बतौर बल्लेबाज भी श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज यादगार रही है। फरहान ने तीनों ही मैचों में अर्धशतक लगाते हुए 238 रन बनाए और तीन टी20 मैचों की सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
पिछला रिकॉर्ड भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के नाम था। अभिषेक ने अफगानिस्तान के खिलाफ हाल ही में खेली गई तीन टी20 मैचों की सीरीज में 229 रन बनाए थे। इस सूची में तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के कोलिन मुनरो हैं। मुनरो ने 2023-24 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 टी20 मैचों की सीरीज में 223 रन बनाए थे। चौथे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर हैं। वॉर्नर ने 2019 में श्रीलंका के खिलाफ 217 रन बनाए थे। पांचवें स्थान पर अफगानिस्तान के हजरतुल्लाह जजई हैं। जजई ने 2019 में आयरलैंड के खिलाफ 204 रन बनाए थे।
तीन टी20 मैचों की सीरीज के शुरुआती 2 मैच जीतकर पाकिस्तान ने पहले ही सीरीज अपने नाम कर ली थी। मंगलवार को खेले गए तीसरे टी20 में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया।
2-1 से सीरीज जीतने और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने के बाद फरहान ने कहा, "कोशिश लगातार अच्छा खेलने की है। जब मैं अच्छा परफॉर्म करता हूं, तो मैं अगले मैच में अच्छा करने के लिए और भी ज्यादा फोकस करता हूं। यह क्रिकेट है, आप हमेशा फॉर्म में नहीं रहते। इसलिए मैं इसका ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाना चाहता हूं।"
तीन टी20 मैचों की सीरीज के शुरुआती 2 मैच जीतकर पाकिस्तान ने पहले ही सीरीज अपने नाम कर ली थी। मंगलवार को खेले गए तीसरे टी20 में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया।
Also Read: LIVE Cricket Score
Article Source: IANS