पाकिस्तान ने तीसरे वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराया। गद्दाफी स्टेडियम में कंगारू बल्लेबाजों ने पाकिस्तान के गेंदबाजों के आगे आसानी से घुटने टेक दिए और पूरी टीम सिर्फ 157 रन बनाकर सिमट गई। पाकिस्तान ने 158 रनों के लक्ष्य को 6 विकेट खोकर 41.5 ओवर में हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया है।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। साहिबजादा फरहान महज 6 रन बनाकर नाथन एलिस का शिकार बने। माज सदाकत अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और वह 26 गेंदों में 5 चौके की मदद से 27 रन बनाकर आउट हुए। बाबर आजम ने 84 गेंदों का सामना करते हुए 40 रन बनाए और उन्होंने एक छोर को संभालने का काम किया। गाजी घोरी सिर्फ 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
सलमान आगा कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 15 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, अब्दुल समद और शादाब खान ने 49 रनों की अटूट साझेदारी निभाते हुए पाकिस्तान को 4 विकेट से जीत दिलाई। शादाब 42 गेंदों में 29 रन बनाकर और अब्दुल 18 रन बनाकर नाबाद लौटे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से गेंदबाजी में मैथ्यू कुहनेमन ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए, जबकि नाथन एलिस और मैथ्यू शॉर्ट ने एक-एक अपने नाम किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। साहिबजादा फरहान महज 6 रन बनाकर नाथन एलिस का शिकार बने। माज सदाकत अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और वह 26 गेंदों में 5 चौके की मदद से 27 रन बनाकर आउट हुए। बाबर आजम ने 84 गेंदों का सामना करते हुए 40 रन बनाए और उन्होंने एक छोर को संभालने का काम किया। गाजी घोरी सिर्फ 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
Also Read: LIVE Cricket Score
जोश इंग्लिस ने 71 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके और एक छक्के की मदद से सर्वाधिक 65 रन बनाए, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका। गेंदबाजी में कप्तान शाहीन अफरीदी ने 30 रन देकर 3 विकेट चटकाए, जबकि अबरार अहमद और शादाब खान ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।