टी20 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच कुछ घंटे के बाद रोमांचक मुकाबला होने वाला है। आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में होने वाले इस मैच पर बारिश का खतरा है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के बचपन के कोच एमपी सिंह ने टीम इंडिया को इस मैच में जीत का दावेदार बताया है।

Advertisement

आईएएनएस के साथ खास बातचीत करते हुए एमपी सिंह ने कहा, "टी20 में कोई गुंजाइश नहीं होती है। दो टीमों में से कोई भी टीम कागज पर मजबूत हो या कमजोर हो, अगर एक-दो ओवर रन पड़ गए, या आप एक-दो ओवर रन नहीं बना पाए, या कुछ कैच छूट गए तो मैच हाथ से फिसल सकता है। वैसे पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम बहुत मजबूत है। मैं भारतीय होने के नाते ऐसा नहीं कह रहा, बल्कि वास्तव में कागज पर हम बेहतर हैं। हमारी बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण उनसे बेहतर हैं।"

Advertisement

भारतीय टीम में सुधार की गुंजाइश पर उन्होंने कहा कि हर गेंद पर बड़े शॉट लगाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। विपक्षी टीम भी विश्व कप खेलने आई है। आपको अच्छी गेंद को सम्मान देना होगा।

यूएसए के खिलाफ मैच में भारतीय टीम को हुई मुश्किल पर एमपी सिंह ने कहा कि, "नई टीम को हमें हल्के में नहीं लेना चाहिए। यूएसए में भी भारतीय खिलाड़ी भरे हुए हैं। हमें हर मैच को योजना बनाकर और उसी के मुताबिक खेलना चाहिए।"

आर. प्रेमदासा स्टेडियम के बारे में उन्होंने कहा कि भारतीय स्टेडियमों के मुकाबले वहां ज्यादा नमी है। वहां स्विंग देखने को ज्यादा मिलेगी। पाकिस्तान टीम वहां पहले से मौजूद है, तो हो सकता है कि उन्होंने कंडीशन के मुताबिक कोई योजना बनाई हो, लेकिन हमारे बल्लेबाज और गेंदबाज कम नहीं हैं।

अभिषेक शर्मा की भूमिका से जुड़े सवाल पर एम पी सिंह ने कहा, "हमें किसी खास खिलाड़ी पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। हमारे पास कम से कम छठे नंबर तक अच्छी बल्लेबाजी है। मैच जीतने के लिए हमें पूरे बीस ओवर खेलना होगा और सभी बल्लेबाजों को प्रदर्शन करना होगा।"

Advertisement

आर. प्रेमदासा स्टेडियम के बारे में उन्होंने कहा कि भारतीय स्टेडियमों के मुकाबले वहां ज्यादा नमी है। वहां स्विंग देखने को ज्यादा मिलेगी। पाकिस्तान टीम वहां पहले से मौजूद है, तो हो सकता है कि उन्होंने कंडीशन के मुताबिक कोई योजना बनाई हो, लेकिन हमारे बल्लेबाज और गेंदबाज कम नहीं हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

दिग्गज कोच ने कहा कि मैं चाहता हूं कि एक अच्छा मैच हो और भारतीय टीम जीते।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार