Asia Cup: पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ 15 फरवरी को खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप मैच का बहिष्कार किया है। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ का मानना ​​है कि पाकिस्तान का यह कड़ा रुख अब बातचीत के एक नए दौर को शुरू कर सकता है।

Advertisement

राशिद लतीफ का मानना है कि प्रतिबंधों की आशंका कुछ समय से बनी हुई थी और अंततः व्यावसायिक हित सभी हितधारकों को फिर से बातचीत की मेज पर लाने के लिए मजबूर कर सकते हैं।

Advertisement

पूर्व पाकिस्तान कप्तान राशिद लतीफ ने 'आईएएनएस' से कहा, "पाकिस्तान ने आखिरकार दृढ़ता दिखाई है। उन्हें प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है और वे इस बात से अवगत होंगे। हम पिछले हफ्ते से ही चर्चा कर रहे थे कि ऐसा नतीजा संभव है। अब बातचीत शुरू हो सकती है, खासकर ब्रॉडकास्टर्स के शामिल होने के साथ, क्योंकि इसमें बहुत सारा पैसा दांव पर लगा है।"

पाकिस्तान सरकार ने अपनी टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेने के लिए सशर्त मंजूरी दी है, लेकिन स्पष्ट तौर पर कहा है कि उनकी टीम भारत के विरुद्ध आगामी विश्व कप मैच नहीं खेलेगी। तय कार्यक्रम के अनुसार, यह मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है।

पाकिस्तान सरकार की तरफ से जारी बयान में इस फैसले का कोई कारण नहीं बताया गया। माना जा रहा है कि पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ एकजुटता दिखाने के लिए भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने का फैसला लिया है, जिन्हें सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत से बाहर अपने मैचों को स्थानांतरित करने की मांग के कारण पुरुष टी20 वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया गया था। बांग्लादेश के स्थान पर ग्रुप-सी में स्कॉटलैंड को शामिल किया गया है।

पाकिस्तान सरकार ने अपनी टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेने के लिए सशर्त मंजूरी दी है, लेकिन स्पष्ट तौर पर कहा है कि उनकी टीम भारत के विरुद्ध आगामी विश्व कप मैच नहीं खेलेगी। तय कार्यक्रम के अनुसार, यह मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इस हफ्ते की शुरुआत में, पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की थी, और तभी उन्होंने घोषणा की थी कि पाकिस्तान की भागीदारी पर अंतिम फैसला 30 जनवरी या 2 फरवरी को लिया जाएगा। हालांकि, अंतिम फैसला एक दिन पहले ही सुना दिया गया।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार