पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड टी20 विश्व कप 2026 की तैयारी के मद्देनजर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए अधिक से अधिक टी20 मैचों की सीरीज आयोजित करने पर काम कर रही है। पाकिस्तान फिलहाल अफगानिस्तान और यूएई के साथ टी20 त्रिकोणीय सीरीज खेल रही है। इसके बाद एशिया कप होना है, जो टी20 फॉर्मेट में ही खेला जाएगा। एशिया कप के बाद पीसीबी फिर से त्रिकोणीय टी20 सीरीज की मेजबानी करेगा।

Advertisement

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड 17 से 29 नवंबर तक टी20 त्रिकोणीय सीरीज की मेजबानी करेगी। पाकिस्तान के अलावा इस सीरीज की दो अन्य टीमें श्रीलंका और अफगानिस्तान हैं। यह पहला मौका है जब पाकिस्तान त्रिकोणीय टी20 सीरीज को होस्ट करेगा।

Advertisement

सीरीज की शुरुआत 17 नवंबर को पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच मैच से होगी। यह मैच रावलपिंडी में खेला जाएगा। अफगानिस्तान का पाकिस्तान में यह पहला अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच होगा। 19 नवंबर को सीरीज का दूसरा मैच श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच रावलपिंडी में खेला जाएगा। 22 नवंबर को पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच सीरीज का तीसरा मैच लाहौर में, 25 नवंबर को श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच चौथा मैच लाहौर में, 27 नवंबर को पांचवां मैच पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच लाहौर में खेला जाएगा। सीरीज का फाइनल मैच भी 29 नवंबर को लाहौर में ही खेला जाएगा।

पीसीबी के मुख्य परिचालन अधिकारी सुमैर अहमद सैयद ने कहा, "इस साल की शुरुआत में पीसीबी ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी और आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप क्वालीफायर का सफलतापूर्वक आयोजन किया था। ये उपलब्धियां उच्चतम स्तर पर लगातार दो अंतरराष्ट्रीय आयोजनों की मेजबानी करने की हमारी क्षमता और तत्परता को दर्शाती हैं।”

सीरीज की शुरुआत 17 नवंबर को पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच मैच से होगी। यह मैच रावलपिंडी में खेला जाएगा। अफगानिस्तान का पाकिस्तान में यह पहला अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच होगा। 19 नवंबर को सीरीज का दूसरा मैच श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच रावलपिंडी में खेला जाएगा। 22 नवंबर को पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच सीरीज का तीसरा मैच लाहौर में, 25 नवंबर को श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच चौथा मैच लाहौर में, 27 नवंबर को पांचवां मैच पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच लाहौर में खेला जाएगा। सीरीज का फाइनल मैच भी 29 नवंबर को लाहौर में ही खेला जाएगा।

Also Read: LIVE Cricket Score

श्रीलंका और अफगानिस्तान के साथ होने वाली त्रिकोणीय सीरीज से पहले पाकिस्तान टेस्ट, वनडे और टी20 मैचों की सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम की भी मेजबानी करेगी।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार