अमेरिका के एक क्रिकेट अधिकारी ने इस दावे को खारिज किया है कि उनके चार पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ियों को भारत ने आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए वीजा देने से इनकार कर दिया है। एक न्यूज रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वीजा में देरी हुई, मना नहीं किया गया है।

Advertisement

यूएसए के तेज गेंदबाज अली खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप में दावा किया था कि उनके साथ शायन जहांगीर, मोहम्मद मोहसिन और एहसान आदिल समेत चार पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ियों को टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत आने का वीजा देने से इनकार कर दिया गया है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होगी, जिसे भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में खेला जाएगा।

Advertisement

एक यूएसए अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर टेलीकॉमएशियाडॉटनेट को बताया, "मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि वीजा का मामला यूएस क्रिकेट एसोसिएशन देख रहा है, जिसे इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) संचालित करता है। एक खिलाड़ी ने गलती से बताया कि वीजा रिजेक्ट कर दिया गया है।"

रिपोर्ट के मुताबिक, जिन 4 खिलाड़ियों के वीजा में 'देरी' हुई, वे पाकिस्तान में पैदा हुए थे लेकिन अब यूएस के नागरिक हैं। हालांकि, भारत के वीजा नियमों के तहत, पाकिस्तान में जन्मे सभी लोगों को अपने जन्म के देश के पासपोर्ट पर वीजा के लिए अप्लाई करना होता है।

अली ने जिस एक खिलाड़ी का नाम भी लिया, उसने टेलीकॉमएशियाडॉटनेट को बताया है कि वीजा रिजेक्ट नहीं हुआ है,बल्कि इसमें देरी हो रही है। यह फिलहाल प्रोसेस में है।

रिपोर्ट के मुताबिक, जिन 4 खिलाड़ियों के वीजा में 'देरी' हुई, वे पाकिस्तान में पैदा हुए थे लेकिन अब यूएस के नागरिक हैं। हालांकि, भारत के वीजा नियमों के तहत, पाकिस्तान में जन्मे सभी लोगों को अपने जन्म के देश के पासपोर्ट पर वीजा के लिए अप्लाई करना होता है।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

आईसीसी के सूत्रों ने टेलीकॉमएशियाडॉटनेट को यह भी बताया है कि सभी भारतीय दूतावासों और हाई कमीशन को इस मुद्दे को एक स्पेशल केस के तौर पर लेने और पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ियों को जगह देने के लिए खास निर्देश भेजे गए हैं। सूत्रों ने कहा, "हमने भारतीय दूतावासों को खास निर्देश भेजे हैं और उम्मीद है कि वीजा को लेकर कोई समस्या नहीं होगी।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार