ऑस्ट्रेलिया के डार्विन शहर में रविवार को बांग्लादेश से मिली करारी हार के बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम में बदलाव की संभावना से इनकार नहीं किया है। कमिंस ने ऑस्ट्रेलियाई धरती पर बांग्लादेश की पहली टेस्ट जीत की जमकर तारीफ भी की।
सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 22 अगस्त से खेला जाना है। पहले टेस्ट में 9 विकेट से मिली हार के बाद कमिंस ने कहा कि पहले दिन खराब प्रदर्शन इस हार का मुख्य कारण था।
हार के बाद ब्रॉडकास्टर्स से बात करते हुए उन्होंने कहा, "शायद पहला दिन। मुझे लगा कि हमारी तैयारी बिल्कुल सही थी। मुझे लगा कि यह बहुत अच्छी थी। इसलिए कोई बहाना नहीं। बांग्लादेश ने वास्तव में अच्छा खेला। मुझे लगा कि पहले दिन विकेट से थोड़ी मदद मिल रही थी, लेकिन जाहिर है कि हमें उससे कहीं ज्यादा देर तक बल्लेबाजी करने का तरीका खोजना चाहिए था और फिर हम गेंद से भी कोई खास असर नहीं डाल पाए। मगर मुझे लगा कि उन्होंने वास्तव में अच्छा खेला।"
पैट कमिंस ने संकेत दिया कि ऑस्ट्रेलियाई टीम के घर में पहली बार बांग्लादेश से हारने के बाद टीम में बदलाव हो सकते हैं। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि जब भी ऐसा कोई मैच होता है, तो आप हमेशा अगले मैच के लिए अपने मैचअप और टीम के संयोजन पर विचार करते हैं, हालांकि अभी-अभी मैच खत्म हुआ है, इसलिए हम इस पर सोचेंगे। हम वापसी करने में काफी अच्छे हैं, इसलिए इसमें कोई शक नहीं कि बल्लेबाज और हर ग्रुप एक साथ आएंगे और इस मैच के बारे में और हम कहां सुधार कर सकते हैं, इस पर अच्छी तरह से सोचेंगे।"
ऑस्ट्रेलिया के लंबे फॉर्मेट के कप्तान ने मेहमान एशियाई टीम की भी विशेष रूप से प्रशंसा की और कहा कि बांग्लादेश ने हर मामले में उन्हें पीछे छोड़ दिया। उन्होंने कहा, "हां, उन्होंने अच्छा खेला। मुझे लगता है कि सच में उन्होंने हर मामले में हमें पीछे छोड़ दिया। मुझे लगा कि वे बहुत सब्र वाले और काफी अनुशासित थे। हां एक बार जब हम पिछड़ गए, तो वापसी करना वाकई मुश्किल था।"
बांग्लादेश के खिलाफ मिली करारी हार के बावजूद मेजबान टीम के लिए कुछ अच्छी बातें भी रहीं। ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन ने चोट से वापसी करते हुए ढाई साल बाद अपना पहला टेस्ट शतक लगाया, जबकि जोश हेजलवुड ने पहली पारी में 6 विकेट लेकर टेस्ट क्रिकेट में अपने 300 विकेट पूरे किए।
ऑस्ट्रेलिया के लंबे फॉर्मेट के कप्तान ने मेहमान एशियाई टीम की भी विशेष रूप से प्रशंसा की और कहा कि बांग्लादेश ने हर मामले में उन्हें पीछे छोड़ दिया। उन्होंने कहा, "हां, उन्होंने अच्छा खेला। मुझे लगता है कि सच में उन्होंने हर मामले में हमें पीछे छोड़ दिया। मुझे लगा कि वे बहुत सब्र वाले और काफी अनुशासित थे। हां एक बार जब हम पिछड़ गए, तो वापसी करना वाकई मुश्किल था।"
Also Read: LIVE Cricket Score
पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 198 रन बनाकर ऑलआउट हुई। इसके जवाब में बांग्लादेश ने पहली पारी में 426 रन बनाए और 228 रनों की बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में कैमरून ग्रीन (104 रन) की शतकीय पारी के बावजूद ऑस्ट्रेलिया 284 रन ही बना सकी और टीम ने बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 57 रनों का लक्ष्य रखा। बांग्लादेश ने इस लक्ष्य को सिर्फ एक विकेट खोकर हासिल कर लिया।