ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने 2018 के बॉल-टैम्परिंग स्कैंडल के बारे में उस्मान ख्वाजा के ताजा दावों पर बात करने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। कमिंस ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि वे शुक्रवार को सुबह 9.30 बजे इस विषय पर अपनी बात रखेंगे।

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा है कि वह सिडनी में क्रिकेट सेंट्रल में मीडिया से बात करने के लिए उपलब्ध रहेंगे।

कमिंस ने एक्स पर लिखा, "मैं कल सुबह क्रिकेट सेंट्रल में ट्रेनिंग कर रहा हूं, इससे पहले कि ब्लूज शील्ड मैच खेलें। इस सप्ताह की घटनाओं के बारे में सुबह 9.30 बजे किसी भी और सभी मीडिया से बात करके खुशी होगी। मैंने उस्मान के आरोपों की लंबी सूची और पूरे विषय को बेहतर ढंग से समझने के लिए कुछ समय लिया है ताकि मैं ठीक से जवाब दे सकूं।"

उन्होंने लिखा, "इसके बाद कृपया रुकें और ब्लूज को सपोर्ट करें। मैं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) से डिटेल्स भेजने के लिए कहूंगा।"

कमिंस उस टेस्ट का हिस्सा थे, इसलिए उनके बयान का क्रिकेट फैंस को इंतजार है।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने अपनी किताब 'सब्र' में 2018 में केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए टेस्ट में हुए बॉल-टैंपरिंग विवाद का जिक्र किया है। ख्वाजा ने कहा है कि इस घटना के लिए डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ और कैमरन बैनक्रॉफ्ट को जिम्मेदार ठहराया गया था, जबकि पूरी टीम को इसकी जानकारी थी।

पूर्व ओपनर ने आरोप लगाया कि कोचिंग स्टाफ समेत पूरी टूरिंग पार्टी को सैंडपेपर के इस्तेमाल के बारे में पता था और यह प्रैक्टिस पोर्ट एलिजाबेथ में पिछले टेस्ट के दौरान शुरू हुई थी। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि केप टाउन टेस्ट के दौरान बैनक्रॉफ्ट के बगल में बैठने के बावजूद जांच करने वालों ने उनका इंटरव्यू क्यों नहीं लिया।

बॉल-टैंपरिंग मामले की जानकारी पूरी टीम को होने के ख्वाजा के दावे ने विवाद खड़ा कर दिया है और उनके इस दावे के पक्ष और विपक्ष बयान सामने आ रहे हैं।

वॉर्नर ने ख्वाजा का सपोर्ट किया है, जबकि मिचेल स्टार्क 2021 में ऑस्ट्रेलिया के फ्रंटलाइन बॉलिंग ग्रुप के संयुक्त बयान में दिए गए स्टैंड पर कायम हैं। उन्होंने दोहराया कि उन्हें मैदान पर सैंडपेपर ले जाने की जानकारी नहीं थी और कहा कि उन्हें इस घटना के बारे में तब पता चला जब केप टाउन में बड़ी स्क्रीन पर बैनक्रॉफ्ट का फुटेज दिखा।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चीफ एग्जीक्यूटिव टॉड ग्रीनबर्ग ने जांच फिर से खोलने से इनकार कर दिया है, यह कहते हुए कि इस मामले को दोबारा देखने का बिल्कुल कोई फायदा नहीं है।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार