Mohammad Yousuf: पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा। कप्तानी फेरबदल, खिलाड़ियों की फॉर्म से लेकर पीसीबी मैनेजमेंट तक, उनकी परेशानी बढ़ती ही जा रही है। इस बीच मोहम्मद यूसुफ के एक बड़े कदम ने पाकिस्तान की मुश्किलें और बढ़ा दी है।

Advertisement

मोहम्मद यूसुफ ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सेलेक्टर के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने ये फैसला इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले लिया।

उनका यह फैसला पाकिस्तान को रावलपिंडी में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में 2-0 से मिली शर्मनाक हार के कुछ सप्ताह बाद आया है। इस हार ने बाबर सेना और उनकी काबिलियत पर कई सवाल खड़े किए हैं। साथ ही, विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) चक्र में उन्हें भारी नुकसान भी हुआ।

यूसुफ उस चयन पैनल का हिस्सा थे, जिसने जून में पुरुष टी20 विश्व कप के लिए पाकिस्तान की टीम का चयन किया था। टूर्नामेंट में बाबर आजम की अगुवाई वाली टीम का प्रदर्शन काफी खराब था और वे ग्रुप चरण में बाहर हो गए थे।

यूसुफ हाल ही में हुए टी20 विश्व कप के लिए पाकिस्तान की टीम चुनने वाले चयन पैनल का हिस्सा थे, जहां टीम ग्रुप चरण से आगे बढ़ने में विफल रही।

उन्हें मार्च 2024 में पीसीबी ने चयनकर्ता के रूप में नियुक्त किया था, और टी20 विश्व कप में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद तीखी आलोचना के बावजूद, उन्हें इस पद पर बनाए रखा गया था।

हालांकि, बांग्लादेश से हार निर्णायक साबित हुई क्योंकि यूसुफ ने 7 अक्टूबर से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाले पहले टेस्ट से पहले अपना पद छोड़ने का फैसला किया।

यूसुफ ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, "मैं 'व्यक्तिगत कारणों' से पाकिस्तान क्रिकेट टीम के चयनकर्ता के रूप में अपने इस्तीफे की घोषणा करता हूं। इस टीम के साथ काम करना एक बहुत बड़ा सम्मान रहा है, और मुझे पाकिस्तान क्रिकेट के विकास और सफलता में योगदान देने पर गर्व है। मुझे खिलाड़ियों की प्रतिभा और भावना पर पूरा भरोसा है और मैं टीम को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।''

वह पाकिस्तान अंडर-19 टीम के मुख्य कोच भी थे, जो दक्षिण अफ्रीका में आईसीसी अंडर-19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2024 में तीसरे स्थान पर रही थी।

एक खिलाड़ी के रूप में, यूसुफ ने 90 टेस्ट, 288 वनडे और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भाग लिया है, जिसमें उन्होंने 39 शतक और 97 अर्धशतक सहित 17,000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय रन बनाए हैं।

वह पाकिस्तान अंडर-19 टीम के मुख्य कोच भी थे, जो दक्षिण अफ्रीका में आईसीसी अंडर-19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2024 में तीसरे स्थान पर रही थी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार