Abdullah Shafique: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। सोमवार को पहले दिन पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट खोकर 328 रन बना लिए। कप्तान शान मसूद (151) और अब्दुल्ला शफीक (102) ने शतकीय पारियां खेलीं।

Advertisement

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक सोमवार को मुल्तान में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में अपना पांचवां टेस्ट शतक जड़ने के बाद टीम के स्कोर में योगदान देकर खुश हैं। उन्होंने 2024 में शतकों का सूखा खत्म करने के बाद इसे 'एक खास अहसास' बताया।

Advertisement

शान मसूद का पहले बल्लेबाजी करने का फैसला टीम के लिए फायदेमंद रहा। शफीक के अलावा मसूद ने भी 13 चौकों और दो छक्कों की मदद से 150 रनों की ठोस पारी खेली। मैच के पहले दिन स्टंप्स तक पाकिस्तान 328/4 के कुल स्कोर के साथ मजबूत स्थिति में है।

इन दो बल्लेबाजों से पहले सैम अय्युब चार और बाबर आजम 30 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड से गस एटकिंसन ने दो विकेट लिए जबकि जैक लीच और क्रिस वोक्स के नाम एक-एक विकेट रहा। दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान से सऊद शकील और नसीम शाह नाबाद लौटे।

इससे पहले सुबह के सत्र में चौथे ओवर में सैम अयूब के मात्र चार रन पर आउट होने के बावजूद शफीक और मसूद ने दूसरे विकेट के लिए 253 रनों की बड़ी साझेदारी की। चाय के बाद शफीक को गस एटकिंसन ने 102 रन पर आउट कर दिया।

मुल्तान में खेल खत्म होने के बाद शफीक ने कहा, "मैं खुश हूं क्योंकि टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करना एक अलग ही अनुभव है। यह आसान खेल नहीं है, मैं प्रक्रिया पर ध्यान केंद्रित कर रहा था। जब शान मसूद जैसा सीनियर बल्लेबाज आपके साथ खेल रहा हो, तो यह मेरे लिए भी सीखने का मौका होता है।"

Advertisement

इससे पहले सुबह के सत्र में चौथे ओवर में सैम अयूब के मात्र चार रन पर आउट होने के बावजूद शफीक और मसूद ने दूसरे विकेट के लिए 253 रनों की बड़ी साझेदारी की। चाय के बाद शफीक को गस एटकिंसन ने 102 रन पर आउट कर दिया।

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार