New Zealand: जिम्बाब्वे के हरारे में खेली जा रही त्रिकोणीय टी-20 सीरीज में न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है। विस्फोटक बल्लेबाज, बेहतरीन स्पिनर और मौजूदा समय के श्रेष्ठतम फील्डर ग्लेन फिलिप्स कमर की चोट की वजह से टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं।

Advertisement

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने शुक्रवार को कहा, "ग्लेन फिलिप्स को मेजर क्रिकेट लीग के दौरान एमआई न्यूयॉर्क और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए फाइनल में चोट लगी थी। जिम्बाब्वे पहुंचने पर उनकी इंजरी का आकलन किया गया। जांच रिपोर्ट के बाद डॉक्टरों ने सलाह दी कि रिकवरी के लिए फिलिप्स को कुछ हफ्तों की आवश्यकता होगी।"

Advertisement

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए फिलिप्स के विकल्प की घोषणा समय आने पर की जाएगी। फिलहाल, फिलिप्स, मिच हे और जिमी नीशम के साथ न्यूजीलैंड लौटेंगे, जिन्हें रॉबिन्सन के साथ कवर के तौर पर भी बुलाया गया था।

न्यूजीलैंड के कोच रॉब वाल्टर ने कहा, “ग्लेन जैसी क्षमता वाले खिलाड़ी को खोना निराशाजनक है। फिन की तरह, ग्लेन के लिए भी हम भी बहुत दुखी है। हम जानते हैं कि वह टीम के लिए मैदान पर उतरने के लिए उत्सुक थे, लेकिन दुर्भाग्य से, वह इस सीरीज में ऐसा नहीं कर पाएंगे। वह मैदान पर वापसी के लिए कड़ी मेहनत करेंगे और मैं उस समय का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं, जब वह वापस लौटेंगे।”

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए फिलिप्स के विकल्प की घोषणा समय आने पर की जाएगी। फिलहाल, फिलिप्स, मिच हे और जिमी नीशम के साथ न्यूजीलैंड लौटेंगे, जिन्हें रॉबिन्सन के साथ कवर के तौर पर भी बुलाया गया था।

Also Read: LIVE Cricket Score

न्यूजीलैंड टीम: मिच सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, जैकब डफी, जैक फॉल्क्स, मैट हेनरी, बेवॉन जैकब्स, एडम मिल्ने, डेरिल मिशेल, विल ओ'रूर्के, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम सीफर्ट, ईश सोढ़ी, डेवोन कॉनवे और टिम रॉबिन्सन

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार