कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खड़गे भारत-पाकिस्तान के मुकाबले से खुश नहीं हैं। उन्होंने इसे पहलगाम में मारे गए लोगों और शहीदों का अपमान बताया है।

Advertisement

प्रियांक खड़गे ने पत्रकारों से कहा, "मेरा मानना है कि भारत-पाकिस्तान के बीच मैच नहीं होना चाहिए था। यह बेहद शर्मनाक है कि बीसीसीआई ने इस मुकाबले को खेलने का फैसला किया। यह हमारे पहलगाम में मारे गए लोगों और 'ऑपरेशन सिंदूर' में शहीद हुए सैनिकों का अपमान है।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "सरकार ने देशभक्ति की बजाय मुनाफे को चुना है। भारत सरकार ने देशभक्ति से ज्यादा टीआरपी को चुना है और यही जरूरी था। एशिया कप के लिए यही जरूरी था। भारत पहले भी कई बार जीत चुका है। अगर हमारी टीम के कप्तान ने खेलने से इनकार कर दिया होता, तो मुझे खुशी होती। 'मैन इन ब्लू' (भारतीय टीम) बीसीसीआई के मजदूर हैं।"

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले की बात करें, तो पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों के खेल में 9 विकेट खोकर महज 127 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से साहिबजादा फरहान ने सर्वाधिक 40 रन बनाए, जबकि शाहीन अफरीदी ने नाबाद 33 रन की पारी खेली।

भारत की ओर से कुलदीप यादव ने 18 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट झटके, जबकि अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह ने दो-दो शिकार किए।

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले की बात करें, तो पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों के खेल में 9 विकेट खोकर महज 127 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से साहिबजादा फरहान ने सर्वाधिक 40 रन बनाए, जबकि शाहीन अफरीदी ने नाबाद 33 रन की पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

भारतीय टीम ने शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर ग्रुप-ए में शीर्ष स्थान मजबूत कर लिया है। टीम इंडिया का सुपर 4 में पहुंचना लगभग पक्का है। वहीं, पाकिस्तान की टीम 2 में से 1 मैच गंवाकर दूसरे पायदान पर मौजूद है। टीम इंडिया अपना अगला मुकाबला 19 सितंबर को आबू धाबी में ओमान के खिलाफ खेलेगी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार