भारत ने भले ही ओमान के खिलाफ एशिया कप 2025 में जीत दर्ज की, लेकिन इस मुकाबले ने टीम इंडिया की रणनीति में खामियों को उजागर किया है। भारत ने यह मुकाबला एक ऐसी टीम के खिलाफ खेला, जिसे शायद उसने कमजोर समझ लिया, लेकिन यह टीम अपार संभावनाओं से भरी है।

Advertisement

एशिया कप में अपने तीसरे लीग मैच में टी20 रैंकिंग में शीर्ष पर मौजूद भारतीय टीम 20वें पायदान पर खड़ी ओमान के खिलाफ उतरी थी। इस मुकाबले को टीम इंडिया के लिए प्रयोग के तौर पर माना जा रहा था। टूर्नामेंट में पहली बार टीम इंडिया को 20 ओवर बल्लेबाजी का मौका मिला। पिच धीमी थी, जिसका आकार दुबई की तुलना में ज्यादा था। टीम इंडिया ने इसे प्रैक्टिस मैच की तरह लिया, लेकिन इस दौरान काफी खामियां नजर आईं।

Advertisement

यहां भारतीय बल्लेबाजों को काफी मशक्कत करनी पड़ गई। सूर्यकुमार यादव इस मुकाबले में बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे। उनसे ऊपर अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव को भेजा गया, जिसने सभी को हैरान किया। फैंस जानना चाहते हैं कि अगर यह सिर्फ भारत की बल्लेबाजी को परखने के लिए था, तो कप्तान गेंदबाजों से बल्लेबाजी में क्या उम्मीद लगाकर बैठे थे?

एक ओर भारत ने बल्लेबाजी में जमकर प्रयोग किया, लेकिन शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा की जोड़ी से छेड़छाड़ नहीं की गई। अगर यह मैच सिर्फ प्रयोग के तौर पर था, तो ऐसे में संजू सैमसन को सलामी बल्लेबाज के तौर पर उतारा जा सकता था।

सैमसन को टूर्नामेंट के शुरुआती दो मुकाबलों में बल्लेबाजी का मौका नहीं मिल सका था, लेकिन यूएई के खिलाफ तीसरे नंबर पर उतरकर उन्होंने 56 रन की पारी खेली और एक बार फिर अपनी उपयोगिता साबित की।

दो मुख्य तेज गेंदबाजों के होते हुए हार्दिक को नई गेंद सौंपी गई। हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह ने 4-4 ओवर, जबकि हर्षित राणा और कुलदीप यादव ने 3-3 ओवर फेंके, लेकिन यह चारों गेंदबाज सिर्फ एक-एक विकेट ही अपने नाम कर सके। आलम ये रहा कि सूर्यकुमार यादव को आठ गेंदबाजी विकल्पों का इस्तेमाल करना पड़ गया।

Advertisement

ओमान बीते कुछ वर्षों से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहा है। इसके लिए ओमान ने बड़े पैमाने पर दूसरे देशों के खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा है। इनमें पाकिस्तान और भारत के कई खिलाड़ी शामिल हैं। ये खिलाड़ी भी अपने करियर को निखारने के लिए इस टीम के साथ जुड़े हैं।

आईसीसी की एसोसिएट सदस्य टीमों में शुमार यह टीम वनडे और टी20 फॉर्मेट में अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुकी है। इस टीम के पास ऐसे काबिल खिलाड़ी हैं, जो टी20 क्रिकेट जैसे छोटे फॉर्मेट में अपने प्रदर्शन से सभी को हैरत में डाल सकते हैं।

एसोसिएट देशों को आईसीसी की तरफ से ट्रेनिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर में मदद मिलती है, जिससे इन देशों की टीम का स्तर और बेहतर होता नजर आ रहा है।

Advertisement

आईसीसी की एसोसिएट सदस्य टीमों में शुमार यह टीम वनडे और टी20 फॉर्मेट में अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुकी है। इस टीम के पास ऐसे काबिल खिलाड़ी हैं, जो टी20 क्रिकेट जैसे छोटे फॉर्मेट में अपने प्रदर्शन से सभी को हैरत में डाल सकते हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

भले ही संसाधनों की कमी, कोचिंग और पेशेवर ढांचे की कमी टीम के विकास में बाधा बन रही हो, लेकिन इसके बावजूद ओमान जैसा देश टीम इंडिया को एशिया कप में शानदार चुनौती देता नजर आ रहा है। यह एक ऐसा मैच साबित हुआ जहां 'अपार संभावनाओं' के खिलाफ 'अनुभव' को जीत मिली। हालांकि, जीत का अंतर दोनों टीमों के बीच के 'फर्क' से बहुत कम रहा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार