श्रीलंका के खिलाफ गाले में खेले गए पहले टेस्ट में 10 विकेट लेकर भारत की 165 रन से जीत में अहम भूमिका निभाने वाले बाएं हाथ के युवा स्पिनर मानव सुथार ने कहा है कि घर पर कूकाबुरा गेंद से किया गया अभ्यास उनके बहुत काम आया।

Advertisement

बीसीसीआई द्वारा साझा एक वीडियो में सुथार ने कहा, "अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के मैच के बाद कूकाबुरा गेंद के साथ तालमेल बिठाने पर ध्यान दिया था। घर और नेट्स दोनों पर इसी गेंद के साथ अभ्यास में काफी समय बिताया था। इसका फायदा पहले टेस्ट में हुआ। हम दस दिन पहले श्रीलंका आए थे। इससे माहौल के साथ तालमेल बिठाने और कूकाबुरा गेंद से खेलने में बहुत मदद मिली। मुझे तालमेल बिठाने का समय मिला।"

सुथार ने कहा, "मैं क्रिकेट को बहुत गंभीरता से लेता हूं। जब मैं अभ्यास करने जाता हूं तो मेरा ध्यान हर दिन बेहतर होने पर होता है। मैं जितना हो सके उतना अभ्यास करता हूं। अफगानिस्तान मैच के बाद मेरा ध्यान जल्द से जल्द तालमेल बिठाने पर था। मैंने कूकाबुरा गेंद के साथ बहुत अभ्यास किया। यह बहुत जरूरी था।"

रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव से हुई बातचीत पर सुथार ने कहा, "हम इस बारे में बात कर रहे थे कि हम कितने सब्र से खेल सकते हैं। हम जानते थे कि नए बल्लेबाज के लिए इस विकेट पर खेलना मुश्किल होगा।"

सुथार ने कहा, "मैं क्रिकेट को बहुत गंभीरता से लेता हूं। जब मैं अभ्यास करने जाता हूं तो मेरा ध्यान हर दिन बेहतर होने पर होता है। मैं जितना हो सके उतना अभ्यास करता हूं। अफगानिस्तान मैच के बाद मेरा ध्यान जल्द से जल्द तालमेल बिठाने पर था। मैंने कूकाबुरा गेंद के साथ बहुत अभ्यास किया। यह बहुत जरूरी था।"

Also Read: LIVE Cricket Score

सुथार ने कहा, "जीत के साथ सीरीज शुरू करना एक टीम के तौर पर हमारे लिए सकारात्मक है। इससे बहुत मदद मिलती है। जीतना सबको अच्छा लगता है।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार